तेज गर्मी में एक्ट्रेस राशि खन्ना का 'मैंगो फ्लेवर' वाला लुक हुआ वायरल, लोग कर रहे हैं ऐसी बातें
चिलचिलाती गर्मी में एक्ट्रेस राशि खन्ना ने अपने समर लुक का फोटोशूट करवाया जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस 'मैंगो फ्लेवर' वाले लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।
मुंबई, 27 जूनः साउथ फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस राशि खन्ना अपनी शानदार एक्टिंग के साथ साथ अपने फैशन और स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह अक्सर बोल्ड ड्रेसेस में अपना फोटोशूट कराती रहती हैं और उन तस्वीरों को अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच चिलचिलाती गर्मी में उन्होंने अपने समर लुक का फोटोशूट करवाया जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस 'मैंगो फ्लेवर' वाले लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। लोग राशि खन्ना के इस लुक को समर के लिए परफेक्ट बता रहे हैं।
मैंगो फ्लेवर ड्रेस में कराया फोटोशूट
एक्ट्रेस राशि खन्ना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है। इस फोटोशूट में उनका मैंगो फ्लेवर वाला अवतार नजर आ रहा है। उन्होंने अपनी इन कूल तस्वीरों को शेयर करते हुए उसके साथ एक आम का स्टीकर भी पोस्ट किया है। उनके इस लुक को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

कातिलाना लुक में क्लिक की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं राशि खन्ना की फोटोज में उनका लुक कातिलाना नजर आ रहा है। वह इस तेज गर्मी में राशि खन्ना अपने इस समर लुक से लोगों को ठंडक पहुंचा रही हैं। फोटोशूट की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने मिनी ड्रेस पहनी हुई है, जो कि ग्रीन और यलो कलर में हैं। ये ड्रेस एकदम आम के जैसे दिखाई दे रही है। इसमें वह बेहद ही प्यारी लग रही हैं और जमकर अपनी अदाएं दिखा रही हैं।

लोगों ने लिखा- ये समर फीलिंग है
राशि खन्ना ने इंस्टाग्राम पर फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ये समर फीलिंग है। इस कैप्शन के साथ ही उन्होंने मैंगो वाला स्टीकर भी शेयर किया है। उनकी तस्वीरों को अब तक करीब 3 लाख लाइक्स मिल चुके हैं और लोगों ने इस फोटोज की जमकर तारीफ की है।

राशि खन्ना के इंस्टाग्राम पर 8.4 मिलियन फॉलोअर्स
राशि खन्ना की तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर अपने रिएक्शन्स दिए हैं। एक यूजर ने लिखा है- आप बहुत खूबसूरत दिख रही हो। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- आप बहुत ही प्यारी इंसान हो। एक यूजर ने तो राशि खन्ना की इन तस्वीरों पर शायरी लिख डाली है- हम तेरी तस्वीर देखते देखते थक गए हैं, अब हमें तेरी मौजूदगी चाहिए। इसी तरह से लोग जमकर उनकी फोटोज पर कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि राशि खन्ना के इंस्टाग्राम पर 8.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications