आलोचना झेल रहे वीर दास की प्रियंका चोपड़ा ने की तारीफ, बोलीं- 'आपने हमें प्राउड फील कराया'

वाशिंगटन, 24 नवंबर। बॉलीवुड एक्टर वीर दास इन दिनों अपने एक बयान को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारत को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिससे कुछ लोग उनसे खफा हैं, तो वहीं कई उनके हिम्मत की दाद दे रहे हैं। अब वीर दास को 'देसी गर्ल' यानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की तारीफ मिली है। प्रियंका ने वीर दार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने हमें प्राउड फील करवाया है।

प्रियंका चोपड़ा ने की वीर दास की तारीफ

प्रियंका चोपड़ा ने की वीर दास की तारीफ

हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने वीर की तारीफ उनके पिछले विवादित बयान को लेकर नहीं बल्कि एक्टर के इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेट होने पर की है। वीर दास अपनी कॉमिडी स्पेशल के लिए नॉमिनेट किए गए हैं, जिसके लिए प्रियंका चोपड़ा ने उनको बधाई भी दी। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका चोपड़ा ने एक नॉमिनी मेडल की तस्वीर शेयर की जिसमें वीर दास का नाम लिखा हुआ है। पोस्ट के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, 'बधाई हो वीर दास, आपने हमें गर्वित कराया।'

एमी अवॉर्ड्स के लिए चुने गए वीर दास

एमी अवॉर्ड्स के लिए चुने गए वीर दास

वहीं, वीर दास ने भी इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेट होने की जानकरी पहले ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दे दी थी। उन्होंने कहा था कि देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है। अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट करने के लिए उन्होंने ग्रैमी को भी शुक्रिया कहा। वीर दास ने अपने पोस्ट में लिखा, 'यह हमेशा मेरे भारत देश के लिए है।' वीर दास ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो भी पोस्ट की हैं जिस पर प्रियंका चोपड़ा ने भी कमेंट किया है।

Recommended Video

    Priyanka Chopra ने की Vir Das की जमकर की तारीफ, कहा- हमें गर्वित किया | वनइंडिया हिंदी
    वीर दास को झेलनी पड़ी थी आलोचना

    वीर दास को झेलनी पड़ी थी आलोचना

    प्रियंका के अलावा नीना गुप्ता, हुमा कुरैशी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उनकी इस उपलब्धि के लिए वीर को बधाई दी। हालांकि बदकिस्मती से वीर वो अवॉर्ड नहीं जीत पाए। मालूम हो की बीते दिनों अपने एक विवादित बयान को लेकर वीर दास को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर जॉन एफ कैनेडी सेंटर में अपनी परफॉर्मेंस का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह भारत को लेकर कई बातें कहते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने देश की तमाम समस्याओं का जिक्र किया।

    प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से ले रहीं तलाक?

    प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से ले रहीं तलाक?

    इस बीच प्रियंका चोपड़ा भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनके और निक जोनस के अलग होने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, ये बात इसलिए शुरू हुई क्‍योंकि एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्‍टाग्राम बायो से निक सरनेम हटा दिया। हालांकि इन रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए प्रियंका ने अपने एक कमेंट में लिखा कि वह अपने पति के साथ पूरा जीवन साथ निभाने की इच्‍छा जाहिर की और ये भी लिखा कि वो पति की बांहों में ही मरना चाहती हैं।

    यह भी पढ़ें: 'अखबार पढ़ते हो?'...वीर दास मामले पर ऋचा चड्ढा ने क्यों लिखा ये कमेंट

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+