दूसरी डोज लेने से पहले कोरोना की चपेट में आईं एक्ट्रेस निशा रावल, घर पर ही क्वारंटीन
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर: कोरोना महामारी की दूसरी लहर तो खत्म हो गई है, लेकिन संक्रमण अभी भी फैल रहा। अब टीवी एक्ट्रेस निशा रावल कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने वैक्सीन की पहली डोज ले रखी है, जबकि दूसरी लेने जा रही थीं। उससे पहले वो संक्रमित हो गईं। हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही और उन्होंने खुद को घर पर क्वारंटीन करके रखा है। साथ ही सभी से सुरक्षित घर पर रहने की अपील की।

निशा रावल पिछले कुछ वक्त से चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने पूर्व पति करण मेहरा के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली। उनमें लिखा कि मैं कोरोना पॉजिटिव होकर क्वारंटीन में हूं। #covidpositivediaries। दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा- "आखिरकार मैं कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में आ गई। मैं लगातार शूटिंग कर रही थी और कई लोगों के संपर्क में आई। फिर मुझमें कोरोना के लक्षण दिखे। इसके बाद रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। अभी भी कोरोना मौजूद है, कृपया सावधानी बरतें"।
करण मेहरा हुए थे गिरफ्तार
आपको बता दें कि जब 31 मई को निशा ने करण मेहरा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई, तो उनको गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं। जेल से बाहर आकर करण ने कहा था कि उन्हें निशा और उनके भाई रोहित सेठिया ने फंसाया था। रोहित ने उनके साथ मारपीट भी की थी। वहीं निशा का कहना है कि वो करण से अलग रह रही हैं। उन्होंने घरेलू हिंसा की, जिस वजह से उन्हें पुलिस के पास जाना पड़ा।
महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य
वहीं दूसरी ओर रोजाना के आंकड़े कम तो हो गए हैं, लेकिन महाराष्ट्र अभी भी सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। वहां पर संक्रमित मरीजों की संख्या 66,07,954 है, जिसमें से 1,40,134 की मौत हुई, जबकि 64,45,454 रिकवर हो गए हैं। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या सिर्फ 18,748 ही है।












Click it and Unblock the Notifications