मृणाल ने याद किए करियर की शुरुआत के दिन, बोलीं- मैं रोज घर जाकर रोती थी
मुंबई, 29 दिसंबर: अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी नई फिल्म जर्सी को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो एक्टर शाहिद कपूर के साथ मुख्य भूमिका में हैं। मृणाल ठाकुर लगातार फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रमोशन के दौरान जहां एक और मृणाल 'जर्सी' को लेकर बात कर रही हैं तो वहीं अपने बारे में भी कई सवालों के जवाब उन्होंने दिए हैं। अपने करियर के शुरुआती दिनों कीमुश्किलों को लेकर उन्होंने कई बातें की हैं।

मैं घर जाकर खूब रोती थी
मृणाल इस समय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी लेकिन शुरुआत में उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि एक न्यूकमर के रूप में उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जाता था कि वह घर पहुंचकर खूब रोती थीं।

जो बर्ताव मेरे साथ होता था, वो दुखी करता था
मृणाल ने अपने स्ट्रगल को याद करते हुए कहा, जब मैं अपना करियर शुरू कर रही थी, तो कई बार मेरे साथ बहुत खराब तरीके से व्यवहार किया जाता था। जो मुझे चुभता था और मैं घर पहुंचकर रोने लगती थी। मैंने कई बार तो अपने मां और पाप से कहा कि मुझसे ये नहीं हो पाएगा। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके मां पापा ने हमेशा उनको समझाया और हौसला बढ़ाया। मैं अपने माता-पिता की बहुत आभारी हूं, उन्होंने ही मुझे कड़ी मेहनत करना और लड़ना सिखाया।

मृणाल ने टीवी से की थी शुरुआत
मृणाल ठाकुर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो 'मुझसे कुछ कहतीं ये खामोशियां से की थी। कुमकुम भाग्य में बुलबुल के किरदार से उनको खूब शोहरत मिली। मृणाल ने 2019 आई सुपर 30 में ऋतिक रोशन के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। इसके बाद वो बाटला हाउस, घोस्ट स्टोरीज, तूफान और धमाका जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब उनकी फिल्म जर्सी भी रिलीज के लिए तैयार है।

कोरोना के चलते टल गई है 'जर्सी' की रिलीज
मृणाल और शाहिद की फिल्म 'जर्सी' को 31 दिसंबर रिलीज किया जाना था लेकिन ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे और कई शहरों में थियेटर बंद किए जाने के बाद फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है। फिल्म निर्माताओं की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नए कोविड दिशानिर्देशों के चलते फिलहाल फिल्म की रिलीज को स्थगित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications