शादी करने जा रही हैं मौनी रॉय, कुछ महीने बाद इस बिजनेसमैन के साथ लेंगी सात फेरे
मुंबई, 2 अक्टूबर। टेलीविजन से बी-टाउन में अपनी अलग पहचान बनाने वालीं खूबसूरत बाला मौली रॉय जल्द ही शादी करने वाली हैं। ये खबर एक्ट्रेस मौनी रॉय के चाहने वालों के लिए शॉकिंग जरूर है, हो सकता है कई फैंस का दिल भी टूट गया हो लेकिन मौनी रॉय के फैंस को अब दिल पर पत्थर रखकर इस सच्चाई को स्वीकार करना होगा। सोशल मीडिया पर ग्लैमरस फोटो पोस्ट करने वालीं मौनी रॉय की शादी की चर्चा के साथ ही अब लोग दूल्हे के बारे में जानने को बेकरार हैं।

अगले साल जनवरी में हो सकती है शादी
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय की शादी को लेकर अभी कोई ऑफिसियल बयान तो नहीं आया है लेकिन एक्ट्रेस के कजिन ब्रदर की मानें तो वह दुबई के बैंकर और बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार से अगले साल जनवरी, 2022 में शादी कर सकती हैं। मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार 2019 से डेटिंग कर रहे हैं, ये जोड़ा अब दुबई या इटली में शादी के बंधन में बंध सकता है।

लॉकडाउन में उड़ी थी शादी की अफवाह
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मौनी रॉय के कजिन विद्युत रॉयसरकर ने एक्ट्रेस और सूरज नाम्बियार की शादी को लेकर खुलासा किया है। स्थानीय मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मौनी और सूरज की जनवरी, 2022 में शादी होगी। इससे पहले लॉकडाउन के दौरान सूरज नाम्बियार से मौनी रॉय की शादी की खबरें सामने आई थीं, कहा जा रहा था कि दोनों ने छिपकर शादी कर ली है।

सूरज के पेरेंट्स से मिलीं मौनी की मां
हालांकि बाद में मौनी रॉय ने शादी की खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि ये रिपोर्ट्स सच नहीं है। अब खुद मौनी रॉय के कजिन विद्युत ने कहा है कि अगले साल मौनी और सूरज शादी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूरज नाम्बियार के माता-पिता से मौनी रॉय की मां भी मुलाकात कर चुकी हैं। दोनों परिवार एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के घर पर मिले और शादी को लेकर बातचीत की।

बंगाल में भी दिया जाएगा रिसेप्शन
बहन मौनी रॉय की शादी का खुलासा करते हुए विद्युत रॉयसरकर ने यहां तक कहा कि सूरज के साथ मौनी की शादी दुबई या इटली में होने वाली है। पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में भी उनकी शादी का रिसेप्शन दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक मौनी और सूरज बचपन के दोस्त हैं, फिलहाल सूरज दुबई में रह रहे हैं। सूरज बेंगलुरु के जैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मौनी रॉय अक्सर दुबई में समय बिताती नजर आती है, लोगों कयाश लगा रहे हैं कि इसकी वजह सूरज ही थे।

इस फिल्म में नजर आने वालीं हैं मौनी
मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। इस फिल्म को आयन मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है और रणबीर कपूर और अलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, इस फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्मों के अलावा मौनी रॉय का ज्यादातर समय फोटोशूट और सोशल मीडिया पर बीतता है। वह इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड स्टार सोनू सूद, मौनी रॉय ने Josh App के 1 साल पूरे होने पर लॉन्च किया #EkNumber Challenge












Click it and Unblock the Notifications