Karishma Tanna Wedding : कौन हैं वरुण बंगेरा जिनकी दुल्हन बनने जा रही हैं करिश्मा?
नई दिल्ली, 03 फरवरी। इस वक्त शादियों का सीजन चल रहा है। कैटरीना कैफ-विक्की, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन और मौनी रॉय-सूरज नांबियार के बाद अब एक और टीवी-बॉलीवुड की हॉट अदाकारा दु्लहन बनने को तैयार है, जी हां यहां बात हो रही है खूबसूरत अभिनेत्री करिश्मा तन्ना की, जो कि 5 फरवरी को अपने मंगेतर वरुण बंगेरा से शादी करने जा रही हैं। करिश्मा और वरुण की शादी गोवा के फाइव स्टार होटल में होने वाली है। कोविड प्रोटकॉल के कारण शादी में केवल दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल होंगे।

05 फरवरी को होगी शादी
करिश्मा के घर पर आज से शादी की रस्में शुरू भी हो गई हैं। आज हल्दी की रस्म है तो वहीं कल मेंहदी-संगीत होगा और परसों शादी होगी। करिश्मा तन्ना और उनके मंगेतर ने डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान की है। उम्मीद की जा रही है कि इस शादी में अनिता हसनंदानी, रिद्धिमा पंडित और एकता कपूर जैसी नामचीन हस्तियां शामिल हो सकती हैं, फिलहाल शादी को मीडिया से दूर रखने की भी कोशिश की जा रही है।

डेढ़ साल की डेट के बाद किया शादी का फैसला
आपको बता दें कि करिश्मा और वरुण की मुलाकात कॉमन फ्रेंड सुवेद लोहिया के जरिए हुई थी। दोनों ने डेढ़ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला कर लिया। दोनों ने पिछले साल दुबई में सगाई की थी। दोनों ने सगाई के फंक्शन को भी काफी प्राइवेट रखा था।

VB Corp कंपनी के डायरेक्टर हैं वरुण बंगेरा
आपको बता दें कि करिश्मा की तरह वरुण बंगेरा भी शोबिज की दुनिया से नहीं हैं। वो मूल रूप से मुंबई के निवासी है और रियल स्टेट के बिजनेस से जुड़े हुए हैं। वो VB Corp नाम की कंपनी के डायरेक्टर हैं। उनकी पढ़ाई-लिखाई कनाडा की ओटावा स्थित Carlton यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वरुण के इंस्टा पर 413 फॉलोअर्स हैं। हालांकि इसके बावजूद उनकी सोशल मीडिया पर ज्यादा जानकारी नहीं है।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी'
करिश्मा ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी लेकिन उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई एकता कपूर के मेगाहिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से , करिश्मा आज टीवी-बॉलीवुड का चर्चित चेहरा हैं। करिश्मा तन्ना टीवी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने इसके बाद 'नागिन' शो में काम किया है।

लोकप्रिय चेहरा हैं करिश्मा तन्ना
इसके अलावा वो 'बिग बॉस', 'झलक दिखला जा', 'जरा नचके दिखा', ' नच बलिए' और 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा वो 'ग्रेंड मस्ती' और 'संजू' जैसी चर्चित फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वो हाल ही में वेब सीरीज 'करले तू भी मोहबब्त' में भी दिखाई पड़ी थीं।












Click it and Unblock the Notifications