नेताओं पर बयान से विवाद बढ़ा तो बोलीं Kajol, मंशा किसी को नीचा दिखाना नहीं, शिक्षा का मुद्दा जरूरी है

Kajol भारत में 'अशिक्षित नेताओं की हुकूमत' वाले बयान के कारण विवादों में घिर गईं। सोशल मीडिया पर काजोल को ट्रोल किया गया। विवाद बढ़ने पर शनिवार शाम काजोल ने सफाई भी जारी की।

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने कहा कि नेताओं की शिक्षा को लेकर उनके बयान का मकसद किसी को आहत करना नहीं था। उन्होंने कहा कि शिक्षा को लेकर उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।

Kajol

किसी को नीचा दिखाने का इरादा नहीं

बकौल काजोल, उन्होंने देश पर राज करने वाले नेताओं के बारे में इसलिए बयान दिया क्योंकि उनकी नजर में शिक्षा सबसे जरूरी मुद्दा है। उन्होंने कहा कि नेताओं की शिक्षा पर बयान देने की मंशा किसी को नीचा दिखाना नहीं है।

विवाद बढ़ने पर काजोल की सफाई, देश में महान नेता...

काजोल ने ट्विटर पर सफाई में लिखा, "मैं केवल शिक्षा और उसके महत्व के बारे में बात कर रही थी। मेरा इरादा किसी भी राजनीतिक हस्ती को नीचा दिखाना नहीं था, हमारे देश में कुछ महान नेता हैं जो देश को सही रास्ते पर ले जा रहे हैं।"

Kajol

ट्रोल आर्मी के निशाने पर सिंघम की पत्नी

बता दें कि अभिनेता अजय देवगन की पत्नी काजोल की सफाई के बावजूद अभी भी सोशल मीडिया ट्रेंड्स में काजोल टॉप 5 में शामिल हैं। नेटिजन्स ने काजोल की जमकर क्लास लगाई। उनके कमेंट के बाद ट्रोल आर्मी भी टूट पड़ी और भद्दे कमेंट्स भी किए गए।

राजनीति में एक्टिव महिला ने काजोल पर क्या कह दिया?

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे-UBT) से सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने काजोल के बयान पर कहा, काजोल की राय तथ्य हो, ये जरूरी नहीं है। भाजपा का नाम लिए बिना प्रियंका ने कहा, सभी भक्त नाराज हैं।

कौन से बयान पर विवाद हुआ

रिपोर्ट्स के अनुसार, काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, देश में अशिक्षित और बिना दूर दृष्टि (विजन) वाले नेताओं का शासन है। उन्होंने ये बयान अपनी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज वेब सीरिज के प्रोमोशन के दौरान दिया।

काजोल नेताओं की शिक्षा पर क्या बोलीं

राजनीति से जुड़े एक सवाल के जवाब में काजोल ने कहा, माफ करिएगा, लेकिन उन्हें कहना पड़ेगा कि देश में कई ऐसे नेता हैं जिनका बैकग्राउंड पढ़ाई-लिखाई का नहीं। बकौल काजोल, देश में बदलाव की धीमी गति के तार हमारी शिक्षा से जुड़े हैं।

ऑन स्क्रीन करियर में क्या कर रहीं काजोल

बता दें कि काजोल नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज लस्ट स्टोरी-2 में अहम रोल निभा चुकीं काजोल कोर्टरूम ड्रामा वाली सीरीज 'ट्रायल- प्यार कानून और धोखा' को प्रोमोट करने में बिजी हैं।

इसे भी पढ़ें- 'देश में बिना विजन वाले अशिक्षित नेताओं का शासन', काजोल के इस बयान पर मचा घमासान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+