एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने पति को दिया इतना महंगा तोहफा, देखते रह गए ससुराल वाले
दीपिका कक्कड़ ने अपने पति शोएब इब्राहिम का बर्थडे परिवार वालों के साथ खास अंदाज में मनाया। उन्होंने अपने पति को बहुत ही महंगा गिफ्ट दिया जिसे देखकर सब हैरान थे।
मुंबई, 21 जूनः टीवी के मशहूर सीरियल 'ससुराल सिमर का' की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को ससुराल वालों के साथ मजे से इन्जॉय कर रही हैं। बिग बॉस जीतने के बाद दीपिका ने फिलहाल एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ है और अपनी शादीशुदा जिंदगी में व्यस्त हैं। हालांकि दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई तरह के व्लॉग बनाकर अपने फैंस को खुश करती रहती हैं। कभी वह फैशन और मेकअप से जुड़े तरीके लोगों को बताती हैं तो कभी कुकिंग के टिप्स शेयर करती नजर आती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। साथ ही वह पति शोएब के साथ मिलकर अपना एक यूट्यूब चैनल (दीपिका की दुनिया) भी चलाती हैं जो कि काफी मशूहर है। दीपिका इस चैनल पर अपने पसर्नल व्लॉग्स शेयर करती रहती हैं जो खूब वायरल होते हैं। इसी कड़ी में अब दीपिका ने अपना लेटेस्ट व्लॉग फैंस के साथ शेयर किया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

पति को बर्थडे पर दिया ये महंगा तोहफा
दीपिका ने अपने पति शोएब इब्राहिम का बर्थडे परिवार वालों के साथ खास अंदाज में मनाया। पति के बर्थडे पार्टी के लिए उन्होंने खुद केक तैयार किया। साथ ही शोएब के करीबियों को घर बुलाकर उन्हें सरप्राइज भी दिया। वहीं दीपिका ने शोएब के लिए एक प्यारा सा बर्थडे गिफ्ट भी अरेंज किया। दरअसल, दीपिका ने शोएब को Gucci के जूते बर्थडे गिफ्ट के तौर पर दिए हैं। इस जूते की कीमत 77 हजार रुपए है। दीपिका ने सास-ससुर, ननद और सभी दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन के दौरान शोएब को ये तोहफा दिया और गिफ्ट खोलते ही शोएब के एक्सप्रेशन देखने लायक थे। गिफ्ट को देखते ही शोएब ने मम्मी-पापा के सामने खुशी जाहिर की और दीपिका को सभी चीजों के लिए थैंक्यू कहा।
शादी के लिए किया था धर्म परिवर्तन
आपको बता दें कि शोएब इब्राहिम से शादी करने से पहले दीपिका की एक बार शादी हो चुकी थी। पहले पति से तलाक होने के बाद उन्होंने शोएब से शादी की। दीपिका की शादी शोएब के पैतृक गांव यूपी के मौदाहा में हुई थी। इस शादी में बहुत से लोग शामिल हुए थे। दीपिका की शादी के समय उनके धर्म परिवर्तन वाली बात को छुपाया गया था लेकिन बाद में दीपिका ने मीडिया के सामने आकर खुद इस बात को स्वीकारा था। दीपिका ने कहा था- जो सच है वो सच है। ये सच है कि मैंने धर्म परिवर्तन किया है लेकिन ये क्यों किया, कैसे किया, इसके बारे में मैं बात नहीं करना चाहती हूं। मैंने ये अपनी खुशी के लिए किया है और मैं इस शादी से बहुत खुश हूं।












Click it and Unblock the Notifications