प्रेग्नेंट होने की वजह से की दीया मिर्जा ने शादी? मैरिज से पहले सेक्स और प्रेग्नेंसी पर बोलीं एक्ट्रेस
मुंबई, 03 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा की अलग ही फैन फोलोइंग हैं। दीया इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर हस्तियों में से एक हैं। साल 2001 में आई फिल्म 'रहना है तेरे दिल' से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली दीया ने एक रात में स्टारडम को पाया था। हाल ही में दीया उस वक्त चर्चाओं में आई जब फरवरी 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी करने के बाद अप्रैल में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट किया था। अब उन्होंने शादी से पहले सेक्स और प्रेग्नेंसी पर बेबाकी से अपनी राय साझा की है।

शादी के तुरंत बाद एक्ट्रेस ने किया प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट
दीया मिर्जा ने हाल ही में खुलासा किया कि वो शादी से पहले सेक्स और प्रेग्नेंसी के बारे में कैसा महसूस करती हैं। दीया ने फरवरी 2021 में वैभव रेखी से शादी की और शादी के तुरंत बाद उन्होंने अप्रैल में अपनी बेबी बंप की फोटो के साथ फैंस को गुड न्यूज शेयर की। उसी वर्ष जुलाई (2021) में दीया और ने पहले बच्चे का स्वागत किया, जिसका नाम उसने अव्यान रखा।

प्रेग्नेंट होने की वजह से की दीया मिर्जा ने मैरिज?
अब ईटाइम्स को दिए अपने हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इसे एक 'व्यक्तिगत पसंद' यानी पर्सनल चॉइस करार दिया है। दीया ने कहा कि सोसाइटी में कई लोग शादी से पहले सेक्स और प्रेग्नेंसी को 'अधिकार' मानते हैं। वहीं शादी के फौरन बाद गर्भवती होने पर उस समय उनसे उनकी शादी और प्रेग्नेंसी के समय के बारे में कई सवाल पूछे गए थे। इस पर दीया ने सफाई देते हुए कहा कि प्रेग्नेंसी की वजह से उन्होंने शादी नहीं की।

'ऐसा वही लोग कर पाते हैं जो पर्सनल चॉइस से नहीं डरते'
इंटरव्यू में दीया ने कहा, "भले ही कई लोग शादी से पहले सेक्स और प्रेग्नेंसी को गलत मानते हों, लेकिन काफी लोग इसे व्यक्तिगत फैसला मानते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जब व्यक्तिगत फैसले और व्यक्तिगत पसंद की शक्ति की बात आती है तो ऐसा यह केवल वही लोग कर पाते हैं जो पर्सनल चॉइस से डरते नहीं हैं।

आने वाली है एक्ट्रेस की दो फिल्में
उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि हम उतने प्रोग्रेसिव हैं, जितना हम कल्पना करते हैं या जैसा हम खुद को समझते हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो दीया मिर्जा अनुभव सिन्हा की आने वाली फिल्म भेड़ में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेसतापसी पन्नू के अपकमिंग प्रोडक्शन 'धक धक' में रत्ना पाठक शाह, फातिमा सना शेख और संजना सांघी के साथ लीड रोल में होगी।












Click it and Unblock the Notifications