शादी से पहले घायल हुईं अंकिता लोखंडे, पैर में लगी चोट, 14 दिसंबर को ब्वॉयफ्रेंड विक्की संग लेंगी सात फेरे

अंकिता लोखंडे जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस इस साल 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

मुंबई, 8 दिसंबर। अंकिता लोखंडे जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस इस साल 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अंकिता लोखंडे के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल शादी से ठीक पहले अंकिला घायल हो गई हैं। उनके पैर में मोच आ गई है, जिसके बाद उन्हें मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

अंकिता लोखंडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में अपने पैर की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके पैर पर पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही है। खबरों की मानें तो अंकिता के पैर में फैक्चर नहीं हुआ है, लेकिन अंकिता को डॉक्टरों ने बेड रेस्ट की सलाह दी है। अंकिता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर

दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर

बता दें कि अंकिता अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों ने प्री वेडिंग शूट भी कराया था, जिसकी फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में अंकिता ने विक्की जैन के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था 'बस यूं ही।' लाल रंग की साड़ी में अंकिता इस फोटो में बेहत सुंदर लग रही थीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दोनों की शादी का कार्ड

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दोनों की शादी का कार्ड

अंकिता की शादी के कार्ड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। अभिनेत्री श्रद्धा आर्या, जिन्होंने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड राहुल नागल से शादी की है, ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अंकिता की शादी के निमंत्रण के वीडियो साझा किए। इससे पहले, अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। होने वाले दूल्हा और दुल्हन पारंपरिक रूप से सबसे अच्छे लग रहे थे। गुलाबी और सुनहरे बॉर्डर वाली हरी साड़ी में अंकिता बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि उनके मंगेतर कुर्ते में हैंडसम लग रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+