अनीता का खुलासा- डिप्रेशन का हो गई थीं शिकार, एकता कपूर ना होतीं तो शायद...

मुंबई, 9 नवंबर: एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी लंबे समय से टीवी का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। कई मशहूर धारावाहिकों का वो हिस्सा रह चुकी हैं। इन दिनों अपने बच्चे की देखभाल में काफी समय गुजार रहीं अनीता ने करियर के शुरुआती दिनों में आई मुश्किलों को साझा किया है। अनीता ने खुलासा किया है कि वह टीवी इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों में डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। जिससे निकलने में एकता कपूर ने उनकी मदद की थी। अपने पति रोहित की भी अनीता ने काफी तारीफ की है।

तुम्हारे बिना मैं इस मुकाम पर नहीं होती

तुम्हारे बिना मैं इस मुकाम पर नहीं होती

अनीता हसनंदानी ने अपने पति रोहित रेड्डी और दोस्त एकता कपूर के लिए इंस्टा पर एक पोस्ट लिखा है। दोनों के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- मैं तस्वीरों के साथ कभी भी कैप्शन नहीं लिखती हूं। ये पहली बार है। ऐसा अक्सर नहीं होता है जब आपको कोई ऐसा मिल जाता है जो आपके लिए सब कुछ होता है। आप अपने आस-पास उनके साथ बहुत सहज महसूस करते हैं। आज, मैं अपने दो गार्जियन एंजल्स को हमेशा मुझ पर नजर रखने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। ये हैं- रोहित रेड्डी और एकता कपूर। मैं कहूंगी किअगर तुम ना होते तो आज मैं इस मुकाम पर ना होती।

एकता के लिए लिखी ये बात

एकता के लिए लिखी ये बात

अनीता ने एकता के लिए लिखा- एकता आप अपने बनाए गए हर स्ट्रॉन्ग फीमेल कैरेक्टर की प्रोटोटाइप हो। आप एक सच्ची दोस्त और मजबूत इरादों वाली महिला हैं। इतने सालों की दोस्ती एक ऐसे रिश्ते में बदल गई, जहां हम कोई सवाल किए बिना ही एक दूसरे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। मुझे वो दिन याद हैं, जब मैं बहुत यंग थी और चीजों को समझती नहीं थी। शुरू में नाकामयाबी से परेशान होकर मैं डिप्रेशन में थीं। तब तुम मेरी लाइफ में आईं और ना सिर्फ डिप्रेशन से बाहर आने में मेरी मदद की, बल्कि मुझे एक नई शुरुआत भी दी। एकता को दोस्त कहना एक अंडरस्टेटमेंट है। वो मेरे परिवार का हिस्सा हैं।

पति के लिए लिखी ये बात

पति के लिए लिखी ये बात

पति रोहित के लिए अनीता ने लिखा- रोहित! मेरे लवली हसबैंड और अब एक सुपर डैड भी! मैं उसके साथ अपने सबसे अच्छे और बुरे दौर में रही हूं, लेकिन रोहित ने हर वक्त मेरा हाथ थाम रखा है। हमने कई खुशी के पल साझा किए हैं जो हमेशा के लिए मेरे दिल में बस गए हैं। जब से मुझे उससे प्यार हुआ है, रोहित हरदम मेरा सहारा रहा है। रोहित वो खास इंसान हैं, जो नियति की तरह ही मेरी जिंदगी में अनकही खुशियां लेकर आए हैं। अनीता और रोहित रेड्डी ने 2013 में शादी की थी।

एकता से अनीता का पुराना रिश्ता

एकता से अनीता का पुराना रिश्ता

एकता कपूर और अनीता का साथ करीब दो दशक का है। दोनों ने 2001 को मेट्रो गोल्ड चैनल पर आए शो 'कभी सौतन कभी सहेली' में साथ काम किया था। इसके बाद अनीता ने 'कुछ तो है', 'ये हैं मोहब्बतें' में काम किया, जिसे एकता ने प्रोड्यूस किया था। दोनों ने टीवी के अलावा फिल्मों में भी साथ काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+