'फिल्म में काम के बदले रात में संग..',.रवि किशन ने कास्टिंग काउच को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
करियर के शुरूआती दौर को याद कर भावुक हुए रविकिशन कॉस्टिंग काउस का शिकार भी हुए थे। उन्होंने मैं पेट की भूख के लिए नाचा-गाया और गालियां दी।

अभिनेता से नेता बने गोरखपुर के सांसद रवि किशन भोजपुरी नहीं बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का फेमस चेहरा है। एक्टिंग के साथ एक्टिव राजनीति करने वाले रवि किशन ने हाल ही में एक शो में दिए इंटरव्यू में अपने करियर के शुरूआती दौर के बारे में बात की और कई खुलासा करते हुए बताया कि बॉलीवुड में उन्हें काम नहीं मिला तो उन्होंने भोजपुरी फिल्मों की ओर रुख किया। इसके साथ रविकिशन ने बताया कि वो कैसे बॉलीवुड की एक महिला द्वारा कैसे फिल्मों के काम के बदले कास्टिंग काउच का शिकार हुए थे।

मैं पेट की भूख मिटाने के लिए नाचा-गाया और गालियां दी
रविकिशन ने एक टीवी शो को दिए इंटरव्यू में बताया कि कहा पहले मेकर्स जो करने को कहते थे वो मैं करता था डांस करने से लेकर गालियां तक मैंने फिल्मों में दी क्योंकि उस समय मैं भूखा था और मुझे केवल काम नहीं बल्कि मैं पेट से भूखा था मेरे पास खाने तक के पैसे नहीं थे मेरे सामने परिवार को पालने का संकट था।

फिल्मों में करीब 453 बार बोले अपशब्द
रविकिशन ने भोजपुरी फिल्मों में करीब 453 बार अपशब्दों का इस्तेमाल किया जिसे याद करते हुए शर्मिंनदगी जताते हुए रवि किशन ने कहा वो दौर अलग था तब मैं सांसद नहीं था जनता के द्वारा संसद में भेजा गया उनका प्रतिनिधि नहीं था। उन्होंने कहा अब मैं इन चीजों से परहेज करता हूं।अब मैं हर चीज का अलग सॉल्यूशन निकाल लाता हूं।

रामलीला में सीता बनने पर पिता ने की थी जमकर पिटाई
रवि किशन ने 'आप की अदालत' में कहा म्युजिक सुनते ही मेरे पैर खुद बखुद थिरकने लगते थे। उन्होंने बताया रामलीला में सीता बनता तब मां की साड़ी लेकर जाता था। एक बार पिता को पता चला तो उन्होंने मुझे इतना मारा और मुझसे पूछा था कि क्या 'नचनिया बनोगे'? उस समम पिता ने मुझे सीता के रूप में देखकर इतना मारा था कि लगा मैं मर जाऊंगा।

मैं उस महिला का नहीं ले सकता क्योंकि...
भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने एक्टर रवि किशन ने खुलासा किया कि कैसे वो कास्टिंग काउच का शिहार हुए थे। अभिनेता ने दावा किया कि उन्हें अपने शुरुआती दिनों में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा मैं उस महिला का नहीं ले सकता क्योंकि वो अब एक बिग शॉट बन चुकी है।

महिला ने कहा आज रात...
रवि किशन ने बताया उस महिला ने मुझे फिल्म में मौका देने के बदले समझौता करने के लिए कहा था उसने मुझे रात में संग कॉफी पीने पर बुलाया था और कुछ संकेत दिए थे! रवि किशन ने पूछने पर खुलकर बताया कि उन्हें देर रात कॉफी के लिए आमंत्रित किया। उसने कहा आज रात एक कप कॉफ़ी के लिए आएं।

रवि किशन बोले नाम नहींं बता सकता
मैंने सोचा कि लोग इसे दिन में पीना पसंद करते हैं, इसलिए मुझे इशारा मिला और मैंने मना कर दिया और मैं किसी तरह वह भागने में सफल रहा और अब वह उसका नाम नहीं ले सकता, क्योंकि वह एक बड़ी महिला बन गई है।

रवि किशन का फिल्मी करियर
बता दें रवि किशन ने क्षेत्रीय सिनेमा और भोजपुरी में जाने से पहले अपने अभिनय करियर की शुरुआत बॉलीवुड से की यहां उन्हें स्टारडम और प्रसिद्धि मिली। बतौर अभिनेता रविकिशन ने 1992 में पीतांबर के साथ हिंदी फिल्म में एंट्री की थी। रवि किशन की सबसे हालिया फिल्मों में 2022 की फिल्म लव यू लोकतंत्र और नेटफ्लिक्स वेब सीरीज खाकी: द बिहार चैप्टर शामिल हैं। रवि ने गायन रियलिटी शो स्वर्ण स्वर भारत के में बतौर होस्ट हिस्सा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications