'सन ऑफ सरदार' फिल्म से विजय राज को क्यों निकाला? एक्टर का दावा जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर विजय राज इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। विजय को लेकर खबर आई कि उन्हें फिल्म 'सन ऑफ सरदार' से निकाल दिया गया क्योंकि उन्होंने फिल्म के सेट पर सही तरह से व्यवहार नहीं किया। हालांकि अब विजय ने इस मसले पर कुछ और ही बयान दिया है।
अब विजय राज ने फिल्म को लेकर काफी चौंकाने वाला दावा किया है। एक्टर ने बताया कि उन्हें फिल्म से क्यों बाहर निकाल दिया गया। एक्टर ने दावा किया है कि उन्होंने अजय देवगन को नमस्ते नहीं किया, जिस वजह से उन्हें 'सन ऑफ सरदार' के सेट से निकाल दिया गया है।

बताते चलें कि सन ऑफ सरदार अपनी रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। फिल्म को लेकर पहले संजय दत्त की खबर आई थी कि वे इससे बाहर हो गए हैं। इसकी वजह उनके यूके का वीजा रद्द होना बताई गई थी। मगर अब विजय राज को लेकर जो खबर सामने आ रही है वो अपने आप में बेहद हैरान कर देने वाली है।
विजय राज को फिल्म से बाहर निकालने के पीछे की वजह उनके खराब व्यवहार और सहयोग की कमी बताई गई थी। खबरे थीं कि उनकी मांगें खत्म ही नहीं हो रही थीं। हालांकि अब विजय ने खुद को निकाले जाने के पीछे की जो वजह बताई है, वो अपने आप में काफी हैरान कर देने वाली है।
पिंकविला से बात करते हुए मेकर कुमार मंगत ने इससे पहले कहा था कि विजय सन ऑफ सरदार के निर्माताओं और क्रू के साथ काफी बदतमीजी कर रहे थे। उन्होंने ये भी कहा कि ये बात सच है कि हमने सेट पर उनके खराब व्यवहार के चलते विजय को फिल्म से हटा दिया है।
अब विजय ने दावा किया है कि उन्होंने फिल्म के सेट पर अजय देवगन को ग्रीट नहीं किया और इसी वजह से उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। विजय ने काह कि मैं समय से लोकेशन पर पहुंच गया था, जहां रवि किशन, फिल्ममेकर आशीष, कुमार मंगत और विजय अरोड़ा मुझसे मिलने भी आए थे।
उन्होंने कहा कि मैं वैन से बाहर निकला और अजय देवगन ने मुझे देखा जो थोड़ी दूर मुझसे खड़े थे। बिजी होने के चलते मैंने उनसे हाय हेलो नहीं किया। इसके पच्चीस मिनट के बाद मिस्टर मंगत मेरे पास आए और कहा कि आप फिल्म छोड़ सकते हैं, हम आपको हटा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications