Varun Dhawan बनने जा रहें पिता, वाइफ नताशा संग प्यारी सी फोटो शेयर कर दी खुशखबरी, फैंस से की ये गुजारिश
Varun Dhawan-Natasha Dalal Announce Pregnancy: बॉलीवुड के यंग और डेशिंग स्टार वरुण धवन के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली हैं। शादी के तीन साल बाद वरुण धवन पिता बनने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी वाइफ नताशा दलाल की प्रेगनेंसी का अनाउंस एक फोटो से जरिए इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
वरुण धवन की पत्नी नताशा प्रेग्नेंट हैं, जिसकी जानकारी खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है। एक्टर ने पत्नी नताशा दलाल के बेबी बंप को चूमते हुए एक प्यारी की तस्वीर शेयर करते हुए गुड न्यूज फ्रेंड्स और फैंस को दी है।

बेबी बंप को चूमते आए नजर
रविवार को अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए वरुण धवन ने अपने होने वाले बच्चे से जुड़ी खुशखबरी शेयर की। उन्होंने अपनी पत्नी नताशा के साथ एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वो नताशा के बेबी बंप को चूमते नजर आ रहे हैं।
फैंस से की ये गुजारिश
फोटो के कैप्शन में वरुण ने लिखा- "हम प्रेग्नेंट हैं। आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।" वहीं जैसे ही वरुण ने गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की। फ्रेंड्स और फैंस ने बधाईयां देना शुरू कर दिया।
सेलेब्स ने दी बधाई
दोनों को बधाई देने वालों में भूमि पेडनेकर से लेकर नेहा धूपिया, इसाबेल कैफ, मौनी रॉय, करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, ईशा गुप्ता, कृति सेनन, अनिल कपूर और सोनम कपूर सहित कई सेलेब्स ने शुभकामनाएं दी हैं।
2021 में हुई थी वरुण-नताशा की शादी
बता दें कि वरुण ने अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से कोविड महामारी के बीच 50 लोगों की मौजूदगी में 24 जनवरी 2021 को अलीबाग के रिजॉर्ट में शादी की थी। जिसके बाद कई बार नताशा की प्रेग्नेंसी की खबरें मीडिया में आई थी, जो हर झूठी साबित हुई।
'बेबी जॉन' में दिखेंगे वरुण धवन
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण ने हाल ही में अपने आगामी प्रोजेक्ट 'बेबी जॉन' का ऐलान किया, जिसका निर्देशन 'जवान' निर्देशक एटली करेंगे। 'बेबी जॉन' ए कालीस्वरन द्वारा निर्देशित एक एक्शन एंटरटेनर है। फिल्म में वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी के अलावा जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी दिखाई देंगे।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications