Anupamaa: शो में दो महिलाओं संग शादी रचाने वाले सुधांशु असल लाइफ में हैं बीवी भक्त, पढ़ें वनराज की प्रेमकहानी

Sudhanshu pandey aka Vanraj Shah Love Story: स्टार प्लस के हिट शो 'अनुपमा' में वनराज शाह का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए सुधांशु पांडे ने एक बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके कहा है कि 'अब वो फेमस शो का हिस्सा नहीं हैं, उन्होंने 'अनुपमा' छोड़ दिया है, वो रक्षाबंधन यानी कि 19 अगस्त से शो से अलग हो चुके हैं।'

Anupamaa

इस जानकारी के सामने आने के बाद से ही फैंस काफी परेशान हैं क्योंकि लगातार चार सालों से जिन्हें वनराज शाह के रूप देखने की आदत उन्हें हो गई थी, अब वो चेहरा उन्हें नहीं दिखाई देगा।

सुधांशु पांडे ने शो क्यों छोड़ा? फैंस पूछ रहे हैं सवाल

सुधांशु पांडे ने शो क्यों छोड़ा? इस बारे में भी तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उनकी और शो की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली यानी अनुपमा में बनती नहीं है और इसी के चलते उन्होंने शो छोड़ा।

सुधांशु पांडे और प्रोड्यूसर राजन शाही के बीच पंगा?

तो वहीं कुछ रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि सुधांशु पांडे और शो के प्रोड्यूसर राजन शाही के बीच में कुछ ठीक नहीं थी, दोनों ने इंस्टा पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है, दोनों के मनमुटाव की वजह से सुधांशु पांडे ने अचानक शो को अलविदा कह दिया। अब उन्होंने शो छोड़ा या उन्हें निकाला गया, ये किसी को पता नहीं है।

'अनुपमा' में वनराज शाह बनकर सुधांशु ने बटोरी सुर्खियां

मालूम हो कि कोविड काल में शुरू हुआ 'अनुपमा' इस वक्त टीवी की दुनिया का नंबर वन शो है। इस शो में सुंधाशु पांडे ने ग्रे-शेड वाली भूमिका निभाई है। वो ऐसे पति के किरदार में थे, जो अपनी पत्नी की, बिल्कुल भी कद्र नहीं करता है और तीन बच्चों का पिता होने के बाद भी वो अपनी सेकेट्ररी से इश्क लड़ाता है और फिर उससे शादी करके अपनी पत्नी अनुपमा को छोड़ देता है।

पर्दे पर बेरहम,बेवफा और गुस्सैल पति लेकिन असल में पत्नी भक्त

सुधांशु उर्फ वनराज शाह शो के अहम किरदारों में से एक रहे हैं और उनके बिना शो की कहानी पूरी ही नहीं हो सकती है। अपने किरदार के लिए सुधांशु पांडे को लोगों की नफरत भी झेलनी पड़ी लेकिन इस शो ने उन्हें बुलंदियों पर पहुंचा दिया। भले ही रील लाइफ में सुधांशु एक बेरहम, बेवफा और गुस्सैल पति हों लेकिन असल जिंदगी में वो अपनी पत्नी से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और पूरी तरह से उनके प्रति समर्पित हैं।

सुधांशु पांडे की वाइफ का नाम मोना पांडे

दूसरे शब्दों में कहा जाए तो 'वो पत्नी भक्त हैं', उनकी पत्नी का नाम मोना पांडे है, जिनसे पहली मुलाकात में ही सुधांशु को मोहब्बत हो गई थी। दोनों की पहली मुलाकात एक मॉडलिंग के शो के दौरान हुई थी। आपको बता दें कि एक्टर में अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। दिल्ली के Gianfranco Ferré शो के दौरान वो पहली बार दिल्ली की रहने वाली मोना से मिले थे।

'दोनों ने फैसला किया कि जिंदगी साथ बिताएंगे'

दोनों में प्यार हुआ और फिर दोनों ने शादी कर ली। इस कपल को दो बेटे हैं। मोना भी काफी खूबसूरत हैं, उन्होंने सुधांशु पांडे के हर संघर्ष में उनका भरपूर साथ दिया।

सुधांशु पांडे ने कभी नहीं सोचा था कि वो एक्टर बनेंगे

आपको बता दें कि आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाले सुधांशु पांडे ने कभी नहीं सोचा था कि वो एक्टर बनेंगे, वो भी अपने पापा की तरह आर्मी ऑफिसर बनने का ख्वाब देखा करते थे लेकिन 19 बरस की अवस्था में उन्हें मॉडलिंग का ऑफर मिला, जिसने उनकी सोच और दिशा दोनों ही बदल दी।

' बैंड ऑफ बायज ' से जुड़े हैं सुधांशु पांडे

मूल रूप से यूपी के रहने वाले सुधांशु पांडे ने कई हिट टीवी शोज के अलावा कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में भी काम किया है। वो टीवी की दुनिया के चर्चित और महंगे सितारों में से एक हैं। मालूम हो कि अपने वीडियो में सुधांशु पांडे ने कहा है कि 'वो ' बैंड ऑफ बायज ' से जुड़ गए हैं और जल्द ही कई गानों में नजर आएंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+