प्रीति जिंटा के साथ फ्लाइट में हुआ कुछ ऐसा, दिग्गज एक्टर ने सार्वजनिक तौर पर मांगी माफी
मुंबई, 23 नवंबर: 'डिंपल गर्ल' के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को शायद ही कोई हो जो नहीं पहचानता हो। उनकी फैन फॉलोइंग की लिस्ट बहुत बड़ी है। लेकिन हाल ही में प्रीति जिंटा के साथ एक अजीब बाकया हुआ है। जिसके लिए दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर संजय खान ने ट्विटर पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। दरअसल दोनों दुबई जाने वाली एक ही फ्लाइट में सफर कर रहे थे और संजय खान ऐक्ट्रेस प्रीति को पहचान नहीं पाए।

संजय खान ने ट्वीट कर प्रीति जिंटा से मांगी माफी
संजय खान ने प्रीति जिंटा से माफी मांगते हुए ट्वीट कर लिखा कि, 'प्रिय प्रीति- एक जेंटलमैन के रूप में मैंने माफी मांगना अपना कर्तव्य समझा, क्योंकि मैं आपको पहचान नहीं पाया। जब मेरी बेटी सिमोन ने दुबई की उड़ान में आपका परिचय कराया तब मैं आपको पहचान पाया। अगर सिर्फ जिंटा बोला जाता तो मुझे आप याद आ जाती क्योंकि मैंने आपके खूबसूरत चेहरे के साथ आपकी कई फिल्में देखी हैं। संजय खान ने इस ट्वीट में प्रीति जिंटा को भी टैग किया है।

हाल ही मां बनी हैं प्रीति
प्रीति जिंटा हाल ही में सरोगेसी की मदद से जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। प्रीति और जीन ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का अपने परिवार में स्वागत किया था। इंस्टाग्राम पर उन्होंने जीन के साथ एक सेल्फी साझा की थी। उन्होंने लिखा था- सभी को नमस्कार, मैं आज आप सभी के साथ अपनी अद्भुत खबर साझा करना चाहती थी। जीन और मैं बहुत खुश हैं। हमारे दिल कृतज्ञता और प्यार से भर गए हैं।

प्रीति ने अपनी फैमिली में आए नए महमानों का कुछ ऐसे किया स्वागत
प्रीति ने आगे लिखा कि, हम हमारी फैमिली में जुड़वां बच्चों जय गुडइनफ और जिया गुडइनफ का स्वागत करते हैं। सभी डॉक्टर्स, नर्स और सरोगेट मदर को थैंक यू, जो हमारे इस अविश्वसनीय सफर का हिस्सा बनीं। ढेर सारा प्यार।' इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपने पति जीन गुडइनफ के साथ एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "नीले रंग में मेरे पति के साथ एक स्पोर्टी करवाचौथ।"












Click it and Unblock the Notifications