पत्नी और बेटे वेदांत संग दुबई शिफ्ट हुए अभिनेता आर माधवन, सामने आई ये वजह
अभिनेता आर माधवन अपनी पत्नी और बेटे वेदांत के साथ दुबई में शिफ्ट हो गए हैं, ताकि उनका बेटा वहां रहकर ओलंपिक्स की तैयारी कर सके।
मुंबई, 19 दिसंबर। अभिनेता आर माधवन अपनी पत्नी और बेटे वेदांत के साथ दुबई में शिफ्ट हो गए हैं, ताकि उनका बेटा वहां रहकर ओलंपिक्स की तैयारी कर सके। 'Breathe' फिल्म अभिनेता माधवन ने एक इंटरव्यू में कहा कि कोरोना के भय के कारण भारत में बड़े स्विमिंग पूल बंद हैं। इसलिए हमने दुबई शिफ्ट होने का प्लान किया ताकि 2026 ओलंपिक्स के लिए वह अपनी तैयारी कर सके। हम नहीं चाहते कि उसकी तैयारियों में कोई बाधा आए।

बेटे ने कई स्विमिंग प्रतियोगिताएं जीतकर हमें गर्व महसूस कराया है
उन्होंने कहा मुंबई में जो बड़े स्विंमिंग पूल हैं वे या तो कोरोना के कारण बंद हैं या फिर काफी दूर हैं। यहां दुबई में बड़े स्विमिंग पूल खुले हुए हैं और नजदीक भी हैं। इसलिए हमने यहां आने का फैसला किया। वेदांत ओलंपिक्स की तैयारी कर रहा है और सरिता और मैं उसके साथ हैं। उसने पूरी दुनिया में स्विंमिंग प्रतियोगिता जीतकर हमारा नाम रौशन किया है।

हम नहीं चाहते की हमारा बेटा एक्टर बने
माधवन ने कहा कि मैं और मेरी पत्नी दोनों ही नहीं चाहते कि वो एक्टर बने। बच्चों के पालन-पोषण को लेकर इससे पहले एक इंटरव्यू में माधवन ने कहा था कि अपने बच्चों को अपने आस-पास के लोगों की देखभाल करने के लिए प्रेरित करें, विशेषकर ऐसे लोगों की जो आप जैसे भाग्यशाली नहीं है और जो गरीबी में गुजर बसर कर रहे हैं। छोटे-छोटे कदम बढ़ाएं जैसे उन्हें खिलौने दान दें या बुजुर्गों के लिए कुछ करने का सोचें। यदि आपके घर में पौधे या पशु हैं तो अपने बच्चों को उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित करें। आर माधवन की साल 2017 में आई तमिल सुपरहिट फिल्म विक्रम वेधा का हिंदी रीमेक बनने जा रहा है, जिसमें सैफ अली खान पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। आर माधवन रहना है तेरे दिल में, थ्री इडियट्स जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

पत्नी का दिल कभी नहीं दुखाना
इंटरव्यू के दौरान माधवन ने कहा कि मैंने जिंदगी में एक बात सीखी है कि अपनी पत्नी का दिल कभी नहीं दुखाना। वैसे भी वह मुझे जमीन से जोड़े रखती है। उसने अलमारी में रितिक रोशन की तस्वीर लगा रखी है वह मुझसे कहती हैं कि जब रितिक जैसे बन जाओ तब उड़ना।












Click it and Unblock the Notifications