Criminal Justice 3 में नया केस सुलझाएंगे 'माधव मिश्रा', इस बार का सबसे हटके सब्जेक्ट

मुंबई, 14 अक्टूबर: डिज्नी + हॉटस्टार की फेमस वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' के दोनों सीजन सुपरहिट होने के बाद अब जल्द तीसरा सीजन आने वाले वाला है। सीजन 3 में एकवोकेट माधव मिश्रा उर्फ पंकज त्रिपाठी नया केस सुलझाते हुए नजर आएंगे। इस वेबसीरीज में पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग को काफी पसंद किया था, जिसके बाद ओटीटी की सुपरहिट वेब सीरीज के अगले पार्ट की खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी शेयर की है।

पंकज त्रिपाठी ने शेयर किया वीडियो

पंकज त्रिपाठी ने शेयर किया वीडियो

आने वाले सीजन को लेकर पंकज त्रिपाठी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने वकील वाला कोट पहना हुआ है और कहते हुए नजर आ रहे है कि 'पिछले दो केसों में लड़ते भिड़ते और जीतते देखा। इस बार फिर से तैयारी शुरू कर दी है। नया केस मिला है। वहीं वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि हमने तैयारी शुरू कर दी है, अब आप को भी रिवीजन चालू कर देना चाहिए। क्रिमिनल जस्टिस 3 की शूटिंग जल्द स्टार्ट होने वाली है!

इस बार होगा कुछ और नया

इस बार होगा कुछ और नया

जानकारी के अनुसार बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट की ओर से बनने वाला तीसरा सीजन भारतीय किशोर न्यायिक (जुवेनाइल जस्टिस एक्ट) और जेल सिस्टम पर आधारित होगा। अप्लॉज एंटरटेनमेंट के सीईओ समीर नायर ने बताया कि तीसरा सीजन एक ऐसे विषय से निपटेगा, जिसे पहले कभी नहीं सर्च किया गया है। वो किशोरों के लिए कानूनी प्रक्रिया पर आधारित होगा।

 शूटिंग अगले साल 2022 में शुरू होगी

शूटिंग अगले साल 2022 में शुरू होगी

इस वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी को वकील के किरदार में काफी दर्शकों को पसंद आया था। वहीं दोनों ही सीजन काफी सुपरहिट साबित हुए। ऐसे में अब जल्द ही तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू होने वाली हैं। खबरों की मानें तो तीसरे पार्ट की शूटिंग अगले साल 2022 में शुरू होगी।

फिर से सीरीज में जान फूंकने को तैयार त्रिपाठी

फिर से सीरीज में जान फूंकने को तैयार त्रिपाठी

ऐसे में एक बार फिर से पंकज त्रिपाठी अपने अभिनय से वकील के किरदार के जरिए फिर से सीरीज में जान फूंकने के लिए तैयार हैं। याद रहे कि सीरीज का पहले सीजन में मर्डर मिस्ट्री के साथ विक्रांत मैसी ने शानदार एक्टिंग की थी। तो दूसरे सीजन में घरेलू हिंसा की पीड़ित बनकर कीर्ति कुल्हाड़ी ने काफी वाहवाही लूटी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+