Mangal Dhillon Dies: कैसे हुई मशहूर एक्टर मंगल ढिल्लों की मौत, इस गंभीर बीमारी से थे पीड़ित
Mangal Dhillon Death: अभिनेता-लेखक-निर्देशक मंगल ढिल्लों का आज निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। पिछले एक महीने से लुधियाना के कैंसर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
Mangal Dhillon Death: दिग्गज अभिनेता और मशहूर फिल्म निर्माता मंगल ढिल्लों का रविवार (11 जून) को लुधियाना में निधन हो गया। मंगल ढिल्लों लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उन्हें लंग कैंसर था।
पिछले एक महीने से लुधियाना के कैंसर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज (11 जून) सुबह उनकी अचानक से हालत बिगड़ी और उनका निधन हो गया।

मंगल ढिल्लों के निधन से उनके परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट गया है। मंगल ढिल्लों ने पेंटर रितू ढिल्लन से 1994 में शादी की थी। पेंटर रितू ढिल्लन अपने पति के प्रोडक्शन के काम में हाथ बंटाती थी। मंगल ढिल्लों का एक हफ्ते बाद 18 जून को जन्मदिन है लेकिन वह अपने बर्थडे से पहले ही चल बसे।
मंगल ढिल्लों बुनियाद और जूनून जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं। 1986 में शो बुनियाद में उन्हें लुभया राम के रोल में देखा गया था। उन्होंने 1993 के शो जुनून में सुमेर राजवंश की भूमिका निभाई थी। उन्हें आखिरी बार 2000 में टीवी शो नूरजहां में देखा गया था। जिसमें उन्होंने बादशाह अकबर की भूमिका निभाई थी।
वह खून भरी मांग, दयावान जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं और आखिरी बार 2017 की फिल्म तूफान सिंह में नजर आए थे। इसके अलावा भी वो कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।
उन्होंने एक प्रोडक्शन कंपनी बनाई थी। जिसका नाम था 'एमडी एंड कंपनी'। इस प्रोडक्शन हाउस के तहत वो पंजाबी फिल्में बनाते थे। इसी प्रोडक्शन बैनर तले उन्होंने खालसा नामक एक फिल्म भी बनाई थी।
उन्हें फिल्म खालसा के लिए पंजाब सरकार द्वारा बाबा फरीद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2006 में मुख्यमंत्री पंजाब से एक उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार के साथ-साथ पूरे पंजाब और विदेशों में संगठनों से कई अन्य मान्यताएं भी मिलीं।












Click it and Unblock the Notifications