अभिनेता किशोर दास का 31 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से कैंसर का चल रहा था इलाज

अभिनेता किशोर दास ने गत मई महीने में अस्पताल से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी और अपने फैंस को बताया था कि उनका कैंसर के चौथे स्टेज का इलाज चल रहा है।

मुंबई, 2 जुलाईः असमिया अभिनेता और गायक किशोर दास का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद शनिवार को निधन हो गया। वह सिर्फ 31 साल के थे। जानकारी के अनुसार किशोर दास लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। किशोर दास के निधन से असमिया फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें कि किशोर दास का इलाज चेन्नई के एक अस्पताल में चल रहा था। पहले कुछ समय तक उनका इलाज गुवाहाटी में हो रहा था। वहीं बेहतर मेडिकल सुविधाओं को देखते हुए मार्च 2021 में उन्हें चेन्नई सिफ्ट किया गया। कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद उन्होंने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया। किशोर दास ने गत मई महीने में अस्पताल से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी और अपने फैंस को बताया था कि उनका कैंसर के चौथे स्टेज का इलाज चल रहा है।

निधन की खबर से हर कोई सदमे में

निधन की खबर से हर कोई सदमे में

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिरवार के तरफ से बताया गया है किशोर दास को कोविड-19 भी हो गया था, जिसकी वजह से उनकी शारीरिक समस्याएं और ज्यादा बढ़ गई थीं। आपको बता दें कि किशोर दास असमिया एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के फेमस पर्सनैलिटी थे। असम में उनकी बहुत ही बड़ी फैन फॉलोइंग थी। उनके असमय निधन पर हर कोई सदमे में है।

300 से ज्यादा म्यूजिक वीडियोज में किया काम

300 से ज्यादा म्यूजिक वीडियोज में किया काम

सोशल मीडिया पेज पर उनके फैंस पोस्ट लिखकर उनके निधन पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। किशोर दास ने 300 से ज्यादा म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। टीवी सीरियल के अलावा वह कई शॉर्ट फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। किशोर दास ने 'इंडियाज गॉट टैलेंट' और 'डांस इंडिया डांस' में भी हिस्सा लिया था।

अस्पताल से शेयर किया था पोस्ट

कुछ दिनों पहेल ही किशोर दास ने इलाज के दौरान अस्पताल से अपने फैंस के लिए एक पोस्ट में लिखा था। उन्होंने लिखा था- जो आपको नहीं मारता वह केवल आपको मजबूत बना सकता है। यह कीमोथेरेपी का चौथा चरण है। आपको लगता है कि यह आसानी से हो जाता है लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं होता है। इस दौरान मुझे थकान, जी मिचलाना, चक्कर आना, कमजोरी, उल्टी जैसे कई साइड इफेक्ट्स होते हैं।

ठीक होने की कर रहे थे उम्मीद

ठीक होने की कर रहे थे उम्मीद

किशोर ने आगे लिखा था- मैं अपने डॉक्टर से पूछे बिना दूसरी दवा भी नहीं ले सकता। मैं ठीक होने की उम्मीद करता हूं और यह भी उम्मीद करता हूं कि इलाज के पूरा होने के बाद ट्यूमर ठीक हो जाए। कृपया मुझे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें। इसके बाद आज उनके निधन की खबर सामने आई। उनकी निधन की खबर सुनकर उनके फैंस काफी दुखी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+