Bobby Deol: खूंखार 'एनिमल' के बाद बॉबी ने फिर धरा 'क्रूर अवतार, जानिए अब क्या करने जा रहे हैं 'निराला बाबा'?

Bobby Deol: 'दुनिया हसीनों का मेला.....' कहकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले बॉबी देओल जब पर्दे पर खूंखार 'एनिमल' बने तो हर कोई हैरान रह गया था लेकिन निगेटिव किरदार में भी जान फूंककर लोगों के दिमाग पर खास असर छोड़ने वाले बॉबी देओल अब सिल्वर स्क्रीन पर कुछ ऐसा करने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।

दरअसल बॉबी अब आपको औरंगजेब के रूप में दिखाई पड़ेंगे। मालूम हो कि 'एनिमल' में एक्टर बॉबी देओल की अदाकारी के चर्चे साउथ जोन तक भी पहुंचे थे और इसी वजह से निर्देशक ज्योति कृष्ण ने पावरस्टार पवन कल्याण अभिनीत अपनी आगामी ऐतिहासिक महागाथा 'हरि हरा वीरा मल्लू ' फिल्म में मुगल सम्राट औरंगजेब के रोल के लिए बॉबी को चुना।

Bobby Deol

उन्होंने स्वीकारा कि 'वो 'एनिमल' देखकर बॉबी की एक्टिंग से इस कदर प्रभावित हुए कि उन्हें लगा कि बॉबी ही औरंगजेब के रोल के लिए राईट च्वाइस है।'

24 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी Bobby Deol की फिल्म

आपको बता दें कि यह बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। बॉबी की तारीफ करते हुए ज्योति कृष्ण ने कहा कि 'एनिमल में बॉबी देओल ने बिना संवाद के ही सबकुछ दिया था, वो मेरे दिल को छू गया था, फिल्म में आप जिस बॉबी को देखेंगे, उसे देखने के बाद आप 'एनिमल' वाले बॉबी को भूल जाएंगे, ये पहले से ज्यादा आक्रामक नजर आने वाले हैं।'

'हरि हरा वीरा मल्लू ' मेगा सूर्या प्रोडक्शन की फिल्म है (Bobby Deol)

आपको बता दें कि 'हरि हरा वीरा मल्लू ' मेगा सूर्या प्रोडक्शन की फिल्म है, जिसके निर्माता ए.एम. रत्नम और ए. दयाकर राव हैं। इसमें ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार एम.एम. कीरवानी का संगीत है। फिलहाल बॉबी का नया अंदाज देखने के लिए उनके फैंस काफी बेताब हैं। मालूम हो कि फिल्म 'बरसात' से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले बॉबी देओल ने नंबे के दशक में काफी हिट फिल्में दी थीं।

आइए एक नजर डालते हैं Bobby Deol के अब तक के करियर पर...

  • दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के छोटे बेटे और अभिनेता सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल का जन्म 27 जनवरी 1969 को मुंबई में हुआ था।
  • बॉबी का असली नाम विजय सिंह देओल है।
  • 1995 में फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले बॉबी वे चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फिल्म 'धरम वीर' (1977) में भी काम किया था।
  • गुप्त (1997), सोल्जर (1998), हमराज (2002), अजनबी (2001), बिच्छू (2000) ,'रेस 3' (2018) उनकी कुछ चर्चित फिल्में हैं।
  • 2020 में वेब सीरीज 'आश्रम' के बाबा निराला के किरदार ने उन्हें एक नई पहचान दिलाई।
  • 2023 की फिल्म 'एनिमल' में उनके खलनायक अवतार को बेहद सराहा गया, जिससे वे युवाओं में 'लॉर्ड बॉबी' के नाम से मशहूर हो गए।
  • बॉबी देओल ने 1996 में तान्या आहूजा से शादी की थी, जो एक बिजनेसवुमन और इंटीरियर डिजाइनर हैं, उनके आर्यमान और धरम नाम के दो बेटे हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+