Arbaaz Khan: दूसरी बार दूल्हा बने अरबाज, गर्लफ्रेंड शूरा खान से किया निकाह, शादी की पहली तस्वीर आई सामने
Arbaaz Khan Shura Khan Wedding: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने अब अपनी गर्लफ्रेंड शूरा खान से शादी रचा ली है। 56 साल की उम्र में दूल्हा बने अरबाज ने दूसरी बार शादी की है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से रविवार को निकाह किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का निकाह अरबाज की बहन अर्पिता के घर पर हुआ है। दोनों ने 24 दिसंबर को बेहद निजी विवाह कार्यक्रम के तहत शादी की है।

अरबाज खान और शूरा खान अब ऑफिशियल कपल बन चुके हैं। 24 दिसंबर को अरबाज और शूरा ने अर्पिता खान शर्मा के मुंबई स्थित घर पर शादी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज खान और शूरा का विवाह समारोह काफी सिंपल रहा।
पूरी खान फैमिली रही मौजूद
निकाह में अरबाज के भाई सलमान खान और सोहेल खान, माता-पिता सलीम खान और सलमा खान और बेटे अरहान खान सहित पूरा खान परिवार मौजूद रहा। इसके अलावा अच्छी दोस्त रवीना टंडन, जिनका दुल्हन शूरा खान के साथ काफी गहला बांड है, अपनी बेटी राशा टंडन के साथ समारोह में शामिल हुईं। फराह खान और रितेश देशमुख भी शादी में मौजूद थे।
रवीना ने दी वीडियो शेयर करते हुए बधाई
इसी के साथ एक वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्टर रवीना टंडन ने नए कपल को शादी की मुबारकबाद दी है। रवीना ने लिखा- 'मुबारक, मुबारक, मुबारक... माय डार्लिंग शूरा खान और अरबाज खान। दोनों के लिए बहुत खुश हूं। अभी तो पार्टी शुरू हुई है। मिसेज और मिस्टर शूरा अरबाज खान।'
सेट पर मुलाकात और फिर शादी तक पहुंची बात
बता दें कि अरबाज खान और शूरा खान की मुलाकात उनकी नई फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी, जिसके बाद यह रिश्ता शादी तक पहुंच गया। मालूम हो कि अरबाज की ये दूसरी शादी है। एक्टर की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। 1998 में शादी के 19 साल बाद दोनों ने 2017 को आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया था। दूसरी ओर शूरा एक बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट हैं।












Click it and Unblock the Notifications