Mumbai: बाथरूम के अंदर मिली एक्टर की लाश, आदित्य सिंह राजपूत की रहस्मयी हालात में मौत
Aditya Singh Rajput mysterious death: फेमस एक्टर, मॉडल और कास्टिंग डायरेक्टर आदित्य सिंह राजपूत की रहस्मयी तरीके से मौत हो गई है। उनके निधन की खबर सुनते ही हर कोई सदमे में है।

फिल्मी दुनिया से एक और दुखद खबर आई है। पॉपुलर एक्टर, मॉडल और कास्टिंग डायरेक्टर आदित्य सिंह राजपूत की सोमवार को रहस्मयी हालात में मौत हो गई है। मुंबई के अंधेरी में स्थित उनके घर के बाथरूम के अंदर वो बेसुध मिले, जिनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
घर के बॉथरूम में मिले मृत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार दोपहर को एक्टर आदित्य सिंह के फ्रेंड ने बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर उनके घर के अंदर बेसुध पाया था। इसके बाद फौरन उनको अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आदित्य की मौत सूत्रों के हवाले से ड्रग्स की ओवरडोज हो सकती है।
टीवी शोज से लेकर फिल्मों में किया काम
Recommended Video
आदित्य सिंह राजपूत ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कुछ टीवी शोज और फिल्मों में भी काम किया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपना ब्रांड 'पॉप कल्चर' शुरू किया और कास्टिंग डायरेक्टर भी काम करते रहे।
घर पर अपने दोस्तों के साथ थे आदित्य
एक्टर मौत पर मुंबई पुलिस ने बताया कि अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत अंधेरी इलाके में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच जारी है। बताया जा रहा है कि वह कल रात अपने दोस्तों के साथ घर पर थे।
स्प्लिट्सविला में आ चुके हैं नजर
दिल्ली के रहने वाले आदित्य सिंह राजपूत को 'क्रांतिवीर' और 'मैंने गांधी को नहीं मारा' जैसी फिल्मों में देखा गया था। इसके अलावा 300 से ज्यादा ऐड में भी उनको देखा जा चुके है। वह टीवी रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में भी आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications