अभिषेक ने कहा- लीक नहीं हुई आराध्या की वीडियो क्लिप, जानें ऐसा क्या है उस वायरल वीडियो में

मुंबई, 09 अप्रैल: अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। पैपराज़ी हमेशा उनकी तस्वीरें क्लिक करना चाहते हैं और फैंन्स अक्सर आराध्या के स्कूल के कार्यक्रमों के उनके वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में आराध्या का एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। जिसके लेकर अब अभिषेक बच्चन की प्रतिक्रिया सामने आई है।

अभिषेक बच्चन ने कहा कि, वीडियो स्कूल से लीक नहीं हुए हैं

अभिषेक बच्चन ने कहा कि, वीडियो स्कूल से लीक नहीं हुए हैं

उस वीडियो को मिल रहे प्यार पर अभिषेक बच्चन ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। एक ट्विटर यूजर ने वीडियो को कैप्शन के साथ रीट्वीट किया, "विरासत जारी है। फैंन ने आराध्या, अभिषेक और उनके दादा अमिताभ बच्चन को टैग किया। अभिषेक ने हाथ जोड़कर इमोजी के साथ ट्वीट का जवाब दिया। दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में आराध्या हिंदी की एक कविता सुनाती दिख रही हैं। आराध्या की वीडियो ऑनलाइन वायरल होने पर अभिषेक बच्चन ने कहा कि, वीडियो स्कूल से लीक नहीं हुए हैं।

स्कूल ने हाल ही आराध्या के वीडियो ऑनलाइन साझा किए

स्कूल ने हाल ही आराध्या के वीडियो ऑनलाइन साझा किए

स्कूल द्वारा आराध्या के वीडियो को ऑनलाइन अपलोड किए जाने के बारे में हाल ही में एक मीडिया आउटलेट से बात करते हुए, अभिषेक ने जोर देकर कहा कि ये उनके स्कूल से लीक नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आराध्या हर बार घर से बाहर निकलती है और इस मुद्दे पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि वह दो अभिनेताओं की बेटी और अभिनेताओं की पोती हैं।

ऐश्वर्या आराध्या को विनम्र रहना सिखा रही हैं

ऐश्वर्या आराध्या को विनम्र रहना सिखा रही हैं

अभिषेक ने आगे खुलासा किया कि कैसे ऐश्वर्या आराध्या को ग्राउंडेड रहना सिखा रही हैं। अभिषेक ने साझा किया कि लोगों द्वारा उन पर इतना प्यार बरसाने के बावजूद उन्हें आभारी और विनम्र रहना सिखाया जा रहा है और इसे एक विशेषाधिकार के रूप में नहीं लिया जा सकता है। साथ ही, अगर आराध्या अभिनय को करियर के रूप में चुनती है तो उसे स्टार किड होने के बावजूद कड़ी मेहनत करनी होगी। माता-पिता के रूप में, उन्हें पता था कि उनकी बेटी के साथ ऐसा होगा और उन्हें इसे स्वीकार करना होगा।

आराध्या ने हिंदी में सुनाई थी कविता

आराध्या ने हिंदी में सुनाई थी कविता

आराध्या का ये वीडियो 'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' में हुए Hindi Elocution Competition का है। लोग आराध्या के मुंह से इतनी प्यारी हिंदी सुनकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। स्टार किड होने के बावजूद वो बाकी बच्चों की तरह ही पेश आती हैं। लोगों को हमेशा से उनमें ऐश्वर्या की झलक नजर आती है। आराध्या के इससे पहले भी कई ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें वो स्कूल में कुछ एक्टिविटी करती नजर आती हैं।

2011 में बच्चन परिवार में आईं थी आराध्या

2011 में बच्चन परिवार में आईं थी आराध्या

ऐश्वर्या और अभिषेक ने 2007 में शादी की और 2011 में आराध्या का जन्म हुआ था। वही अगर अभिषेक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म दसवीं में यामी गौतम और निम्रत कौर के साथ दिखे हैं। ऐश्वर्या जल्द ही मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+