एक्शन थ्रिलर ‘फ्लाइट’ फिर होगी सिनेमाघरों में रिलीज, इस बार VFX में दिखा AI का कमाल
तेज रफ्तार एक्शन और रोमांच से भरपूर सिनेमाई अनुभव के लिए तैयार हो जाइए, भारत की पहली एरियल एक्शन थ्रिलर 'फ्लाइट' फिर से सिनेमाघरों में लौट रही है- इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत के साथ। AI-पावर्ड वीएफएक्स के जरिए पूरी तरह से नए अंदाज में 'फ्लाइट' अब और भी अधिक इमर्सिव, हाईपर-रियलिस्टिक और बिग स्क्रीन के लिए तैयार है।
मोहित चड्ढा, पवन मल्होत्रा और ज़ाकिर हुसैन द्वारा अभिनीत 'फ्लाइट' ने अपने मूल संस्करण में भारतीय सिनेमा में एरियल एक्शन, थ्रिल और प्रोडक्शन वैल्यू के मामले में नई मिसाल कायम की थी। अब AI के साथ री-इमेजिन किए गए इस संस्करण में हर फ्रेम और भी शार्प, डाइनामिक और जीवंत हो गया है, जो दर्शकों को एक नया अनुभव देगा।

मोहित चड्ढा कहते हैं, "इस री-रिलीज़ के साथ, हमने 'फ्लाइट' को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है - सचमुच और दृश्य रूप से। वह कहते हैं, हमेशा से मकसद था कि कहानियां असरदार हों और अब AI की मदद से हम उन्हें ऐसे ढंग से कह पा रहे हैं जिसकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। यह नया संस्करण केवल अपग्रेड नहीं है बल्कि यह पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म हो चुका है।"
इस इनोवेशन के पीछे है Crazy Boyz Entertainment, वही प्रोडक्शन हाउस जिसने 'फ्लाइट' को पहली बार प्रस्तुत किया था, और उसका वीएफएक्स डिवीजन Crazy VFX। AI को पोस्ट-प्रोडक्शन वर्कफ्लो में एकीकृत करके Crazy VFX ने विज़ुअल रियलिज़्म को एक नए स्तर पर पहुंचाया है और साथ ही टर्नअराउंड टाइम को भी कम किया है, जो भारतीय सिनेमा के लिए एक नया युग है।
मोहित चड्ढा, जो न केवल इस फिल्म में अभिनय कर रहे हैं बल्कि Crazy Boyz Entertainment के संस्थापक भी हैं. टेक बैकग्राउंड से होने के कारण, मोहित कहानी स्टोरी टेलिंग को टेक्नोलॉजी से बखूबी जोड़ते हैं। बीते वर्षों में बॉलीवुड, तमिल और तेलुगु सिनेमा के साथ-साथ टीवी में भी अपनी पहचान बनाने के बाद, अब मोहित आर्ट और इनोवेशन के संगम पर खड़े हैं।
इस फिल्म की री-रिलीज ATPL के सहयोग से की जा रही है। प्रसिद्ध मीडिया उद्यमी अक्षय राठी के नेतृत्व वाली ATPL ने इस थियेट्रिकल अनुभव को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए Crazy Boyz Entertainment के साथ भागीदारी की है।
अक्षय राठी, निदेशक, आशीर्वाद थिएटर्स प्रा. लि. कहते हैं, "Crazy VFX ने 'फ्लाइट' के साथ जो हासिल किया है, वह वास्तव में क्रांतिकारी है। वे एआई के माध्यम से फिल्म निर्माण की सीमाओं को फिर से परिभाषित कर रहे हैं - एक ऐसा विज़ुअल अनुभव पेश कर रहे हैं, जो न केवल इमर्सिव है बल्कि इंडस्ट्री के लिए गेम-चेंजर भी साबित होगा। हम इसे बड़े पर्दे पर लाकर बेहद उत्साहित हैं।
चाहे आप इसे पहली बार देख रहे हों या फिर से उस थ्रिल को जीना चाहते हों - 'फ्लाइट' अब सिर्फ एक फिल्म नहीं रही, यह भारत का पहला AI एन्हांस्ड एक्शन स्पेक्टेकल है। और यह वहीं देखा जाना चाहिए, जहां इसका असली प्रभाव होता है यानी बड़े पर्दे पर। फ्लाइट (AI एन्हांस्ड एडिशन) 30 मई ,2025 को Cinépolis द्वारा देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications