अचिंत कौर के वीडियो ने लोगों को किया परेशान, आखिर क्या हुआ उनके साथ? कहा- प्लीज मेरी मदद करो
Achint Kaur: टीवी एक्ट्रेस अचिंत कौर एक समय पर कई पॉपुलर सीरियल्स में नजर आती थीं। उन्होंने सुपरहिट सीरियल्स में नेगेटिव किरदार निभाया है। लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद थी। कहा जाता था कि उनकी एक टेढ़ी नजर से ही सीरियल की टीआरपी उछल जाती थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं अचिंत कौर
टीवी के सुपरहिट सीरियल जैसे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर घर की' और 'स्वाभिमान' में दमदार रोल निभा चुकीं एक्ट्रेस अचिंत कौर इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह अपनी एक्टिंग की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल नहीं हो रही हैं बल्कि इसके पीछे एक बड़ा कारण है।

अचिंत कौर के वीडियो ने मचाया हंगामा
साल 1994 में 'बनेगी अपनी बात' से टीवी की दुनिया में डेब्यू करने वाली अचिंत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं। करीब 20 टीवी शोज और 22 फिल्मों में नजर आ चुकीं अचिंत कौर ने अपनी पोस्ट में खुलासा किया है कि उनके पास अब कोई काम नहीं है।
सोशल मीडिया के जरिए लोगों से काम मांग रही हैं एक्ट्रेस
47 साल की अचिंत कौर ने इंस्टाग्राम पर लोगों से मदद मांगी है। वह सोशल मीडिया के जरिए इंडस्ट्री के लोगों से काम मांग रही हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से काम के लिए मौका देने की गुहार लगाई है।
इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया ऐसा वीडियो
जानकारी के अनुसार अचिंत कौर ने 'नए काम की तलाश में' टाइटल के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने अपने अब तक के करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के अनुभव के बारे में भी बताया है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को देखने के बाद से उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। लोग एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और काम न मिलने के लिए दुख जता रहे हैं।
वीडियो में अचिंत कौर ने कही ऐसी बात
-अचिंत कौर ने अपने लेटेस्ट वीडियो में कहा है- सभी को नमस्ते, मुझे उम्मीद है कि आप अच्छे होंगे। ये दिल से लिखा गया एक छोटा सा नोट है। मैं एक एक्टर और वॉयस ओवर आर्टिस्ट हूं, जिसके पास कई प्लेटफॉर्म पर कई साल का अनुभव है।
-एक्ट्रेस ने आगे कहा- अभी मैं भारत और इंटरनेशनल लेवल पर रोमांचक नए अवसरों की तलाश कर रही हूं। चाहे वह शॉर्ट फिल्में हों, फीचर फिल्म हो, वेब सीरीज हो, या किसी भी तरह के वॉयस आर्टिस्ट का काम हो। किसी भी तरह का क्रिएटिव काम हो, मैं अपना सब कुछ देने के लिए तैयार हूं।
अचिंत कौर ने आगे कहा- अगर आप या आपके किसी जानने वाले को पता है कि कौन कास्टिंग कर रहा है या सहयोग करने के लिए तैयार है, तो कृपया मुझे बताएं, क्योंकि मैं जुड़ने के लिए बहुत उत्साहित हूं। साथ ही, मैंने अपनी मैनेजर तनुजा मेहरा और अपनी सोशल मीडिया मैनेजर रेवा खरे शर्मा की डिटेल भी नीचे शेयर किया है। मेरी बात सुनने और हमेशा मुझे सपोर्ट करने के लिए थैंक यू। प्लीज काम पाने में मेरी मदद कीजिए।
एक्ट्रेस का वीडियो देख फैंस हुए परेशान
-अचिंत कौर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- एक एक्टर के रूप में जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होता है और मैं आगे क्या होने वाला है, इसके लिए तैयार हूं। अगर मेरा काम आपकी नजर से मेल खाता है, तो मेरी मदद करें।
-अचिंत कौर ने टीवी सीरियल्स के साथ साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वह 'हॉन्टेड 3डी', 'हीरोइन', '2 स्टेट्स' और 'कलंक' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अचिंत कौर को साल 1995 में आए सीरियल 'स्वाभिमान' से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने सोहा का किरदार निभाया था, जिसे बहुत पसंद किया गया था।
18 साल की उम्र में हो गई थीं एक्ट्रेस की शादी
-आपको बता दें कि 18 साल की उम्र में ही अचिंत कौर की शादी हो गई थी। हालांकि, कुछ साल बाद ही उनका तलाक भी हो गया था। कपल का एक 22 साल का बेटा भी है जो अपनी मां के साथ ही रहता है।
-पहले पति से तलाक होने के बाद अचिंत कौर एक्टर मोहन कपूर को डेट करने लगी थीं। दोनों 16 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में थे लेकिन फिर बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। फिलहाल अंचित एक सिंगल मदर हैं।












Click it and Unblock the Notifications