सोनाक्षी ने सगाई नहीं बल्कि यह गुड न्यूज की थी शेयर, अब नए पोस्ट के जरिए किया खुलासा

मुंबई, 11 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस ने डायमंड की रिंग दिखाते हुए फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की, जिसके बाद फैंस से लेकर इंडस्ट्री के और लोग भी 'सोना' को बधाई देने में लग गए। ऐसे में चर्चा होने लगी कि एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है। लेकिन अब पूरे अफवाहों से पर्दा उठ चुका हैष खुद एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट से खुलासा हो गया कि उन्होंने कोई सगाई नहीं की है।

चर्चा थी कि एक्ट्रेस ने कर ली सगाई!

चर्चा थी कि एक्ट्रेस ने कर ली सगाई!

दरअसल, पिछले काफी समय से एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि अपनी शादी की न्यूज पर ना तो कभी एक्ट्रेस ने और ना ही उनकी फैमिली के लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है। इस बीच 9 मई को एक्ट्रेस ने खुद की तीन फोटोज शेयर कर उस वक्त फैंस का सस्पेंस बढ़ा दिया है, जब वो एक शख्स का हाथ थामें नजर आ रही थी। साथ ही हाथ में डायमंड की रिंग नजर भी थी, जिससे अफवाह उड़ी की एक्ट्रेस ने सगाई कर ली और अब गुड न्यूज शेयर करते हुए अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट कर रही है, लेकिन पूरा माजरा कुछ अलग ही था।

सगाई की अफवाहों पर लगा फुलस्टॉप

सगाई की अफवाहों पर लगा फुलस्टॉप

अब अपनी लेटेस्ट पोस्ट के जरिए सोनाक्षी सिन्हा ने सगाई की अफवाहों पर फुलस्टॉप लगा दिया। एक्ट्रेस ने अपनी एक ताजा फोटो और एक इंस्टा पर शेयर किया है, ज‍िससे साफ हो गया कि आखिर वो फोटो किस लिए उन्होंने पोस्ट की थी। बता दें कि सोनाक्षी खुद का नया आर्टिफिश‍ियल नेल ब्रांड लॉन्च करने जा रही हैं, जिससे जुड़ा हुआ पोस्ट उन्होंने शेयर किया था।

खुद का आर्टिफिश‍ियल नेल ब्रांड लॉन्च

खुद का आर्टिफिश‍ियल नेल ब्रांड लॉन्च

9 मई को शेयर की गई तस्‍वीरों में भी एक्‍ट्रेस ने अपने खूबसूरत नेल्‍स द‍िखाथे थे, लेकिन लोगों की नेल्स पर नजर जाकर उनकी रिंग पर पड़ी, जिसके बाद अफवाह उड़ी की एक्ट्रेस ने चुपके से सगाई कर ली और अपने मंगेतर के नाम को सीक्रेट रखा है। बता दें कि सोनाक्षी के आर्टिफिश‍ियल नेल ब्रांड का नाम SOEZI है। हालांकि एक्ट्रेस आगे क्या करने वाली इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है।

रिलेशनशिप में जहीर और सोनाक्षी!

रिलेशनशिप में जहीर और सोनाक्षी!

हालांकि, सगाई की अफवाहों को लेकर एक्ट्रेस का नाम जहीर इकबाल से जोड़ा जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों रिलेशनशिन में हैं। यहां तक की सोनाक्षी और जहीर को कई बार एक दूसरे के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। हालांकि उनके रिलेशन की खबरों पर दोनों ने ही चुप्पी साधी हुई है। बताया जाता है कि एक्टर सलमान खान ने सोना और जहीर की आपस में मुलाकात करवाई थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब जहीर से सोनाक्षी के साथ रिश्ते पर पूछा तो उन्होंने कहा था कि अब ये लंबे समय से सुनता आ रहा हूं। अब मुझे इसकी परवाह नहीं है।

जानिए कौन हैं जहीर इकबाल

जानिए कौन हैं जहीर इकबाल

आपको बता दें कि जहीर इकबाल का भी बॉलीवुड से लिंक है। जहीर इकबाल रत्नसी के बेटे हैं, जो सलमान खान के बचपन के फ्रेंड हैं। जहीर ने सलमान के बैनर के तले बनी फिल्म 'नोटबुक' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इनके अलावा वो 'डबल एक्सएल', 'कमाल खान' में भी नजर आ चुके हैं। साल 2014 में फिल्म 'जय हो' में जहीर ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+