शूटिंग सेट पर टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर के साथ हुआ बड़ा हादसा, फोटो शेयर कर बताई अपनी हालत
Niti Taylor Injured: नीति टेलर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की चोट लगी हुई फोटो शेयर की है और अपना हाल बताया है।

Niti Taylor Injured: टीवी की फेमस एक्ट्रेस नीति टेलर न सिर्फ अच्छी एक्टिंग करती हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। कुछ दिनों पहले ही नीति टेलर को टीवी के फेमस सेलिब्रेटी डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' के 10वें सीजन में नजर आई थीं। नीति टेलर टीवी के फेमस सीरियल 'कैसी ये यारियां' से घर घर में पॉपुलर हुई थीं। इस समय वह टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में नजर आ रही हैं। इस शो में उन्हें प्राची कपूर के किरदार में लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में नीति टेलर के साथ इस शो के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है। नीति टेलर शूटिंग के समय घायल हो गई हैं। उन्हें गंभीर चोटें भी आई हैं।

नीति टेलर को शूटिंग सेट पर लगी चोट
टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर ने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की चोट लगी हुई फोटो शेयर की है और अपना हाल बताया है। नीति टेलर की तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनकी कोहनी पर काफी चोटें आई हैं। वहीं कोहनी से लेकर कंधे के बीच काफी खरोंचें तस्वीर में देखी जा सकती हैं। नीति टेलर के इस पोस्ट को देख उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

तस्वीर शेयर कर नीति ने बताया अपना हाल
इस समय नीति टेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। नीति के फैंस टेंशन में आ गए और सोशल मीडिया पर उनसे उनकी सेहत के बारे में पूछ रहे हैं। साथ ही नीति के फैंस उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए भी कह रहे हैं। आपको बता दें कि सेलिब्रेटी डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 10 में हिस्सा लेने के बाद ही नीति टेलर ने हाल ही में 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' सीरियल में एंट्री की थी।
नीति की खूबसूरती की भी होती है तारीफ
जानकारी के अनुसार बॉलीवुड की मशहूर फिल्म मेकर एकता कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में दिशा परमार और नकुल मेहता लीड रोल प्ले कर रहे थे। लेकिन लीप आने के बाद इसमें नीति टेलर और रणदीप राय की एंट्री हुई है। नीति को लोग उनकी खूबसूरती के लिए भी काफी पसंद करते हैं और उनकी जमकर तारीफ करते हैं।
15 साल की उम्र में नीति ने शुरू की थी एक्टिंग
आपको बता दें कि नीति टेलर ने 15 साल की उम्र में ही टीवी शो 'प्यार का बंधन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। ये शो साल 2009 में टीवी पर टेलिकास्ट होता था। हालांकि नीति को टीवी सीरियल 'कैसी ये यारियां' से पॉपुलैरिटी मिली। नीति टेलर ने क्राइम थ्रिलर 'गुलाम' और 'इश्कबाज' में भी काम किया है।
साउथ फिल्मों में भी नीति ने किया है काम
नीति टेलर कमाल की डांसर भी हैं। उन्होंने 'झलक दिखला जा 10' में कोरियोग्राफर आकाश थापा के साथ हिस्सा लिया था। नीति टेलर फिल्में भी कर चुकी हैं। वह तेलुगू भाषा की दो फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कुछ हफ्ते पहले नीति टेलर को-स्टार पार्थ समथान के साथ 'बिग बॉस 16' में भी पहुंची थीं। सलमान के इस शो में दोनों अपने शो 'कैसी ये यारियांं' के चौथे सीजन को प्रमोट करने पहुंचे थे। तब नीति टेलर ने सलमान के साथ डांस भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications