दुर्गा पूजा पंडाल में काजोल के साथ हुआ बड़ा हादसा, फोन पर बात करते हुए हुई ऐसी घटना
Kajol Durga Puja Pandal Video: इस समय देशभर में नवरात्रि का पावन त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई मां दुर्गा की पूजा में डूबा हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ जहां पश्चिम बंगाल में लोग दमदार तरीके से दुर्गा पूजा को सेलिब्रेट कर रहे हैं, वहीं मुंबई में भी बंगाली सितारे नवरात्रि का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि कई बॉलीवुड हस्तियां नवरात्रि त्योहार को काफी अच्छे से मनाते हैं। हर बार की तरह इस बार भी कई सेलेब्स दुर्गा पूजा पंडाल में मां देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचे जिनमें से एक काजोल भी हैं।
दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंची थीं काजोल
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हर साल नवरात्रि के दिनों में अपने पूरे परिवार के साथ मां शक्ति का आशीर्वाद लेने के लिए रानी मुखर्जी के घर पर होने वाली दुर्गा पूजा में पहुंचती हैं। इस बार एक्ट्रेस को दुर्गा पूजा पंडाल में स्पॉट किया गया। इस पूजा के दौरान काजोल के साथ एक हादसा भी हो गया है। खबर है कि फोन में बिजी होने के चलते काजोल धड़ाम से गिर गईं। इस हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने काजोल को संभाला। वहीं मां को गिरता देख बेटे युग ने भी तुरंत उनको पकड़ा।

फोन पर बात करते हुए काजोल के साथ हुआ हादसा
दुर्गा पूजा पंडाल में काजोल के गिरने का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग तो सोशल मीडिया पर उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- पूजा में तो फोन पर ध्यान मत दो मैडम। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये हमेशा क्यों गिर जाती हैं। ये फिल्मों में भी ऐसे ही गिर जाती हैं या बार-बार कुछ न कुछ गिरा देती हैं।
एथनिक लुक में नजर आईं काजोल
आपको बता दें कि इस दुर्गा पूजा पंडाल से काजोल के और भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। काजोल लोगों के साथ फोटो क्लिक कराते और मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं। दुर्गा पंडाल में पहुंचीं काजोल के लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थी। साथ ही बालों का बन बनाया हुआ था और डार्क लिपस्टिक के साथ मिनिमल मेकअप किया हुआ था। काजोल का ट्रैडिशनल लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications