जब इस एक्टर के साथ गे ने की थी शर्मनाक हरकत, ऑडिशन के बहाने की सारी हदें पार, बोले- 'सोचा सुसाइड कर...'

Abhishek Kumar On Casting Couch: 'बिग-बॉस 17' से फेमस हुए अभिषेक कुमार जल्द ही रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में नजर आएंगे। हाल ही में अभिषेक ने भारती सिंह और हर्ष के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया।

अभिषेक कुमार ने अपने कास्टिंग काउच का अनुभव साझा किया और बताया कि कैसे एक गे ने उनके साथ ऐसी हरकत की थी जिस वजह से उन्हें सुसाइड के ख्याल आने लगे थे। अभिषेक ने बताया कि साल 2018 में वह अपने परिवार से झूठ बोलकर मुंबई आए थे क्योंकि उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टिंग करें।

Abhishek Kumar

जब अभिषेक शुरू में मुंबई आए थे तो उन्हें एक्टर बनने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। एक्टर ने खुलासा किया कि वह कास्टिंग काउच का शिकार हो गए थे। इस घटना से वो इतना टूट गए थे कि उन्हें आत्महत्या के ख्याल आने लग गए थे। एक्टर ने कहा कि, 'जब मैं मुंबई आया था तो एक गे से मिला जिसने काम दिलाने के बहाने मेरे साथ गलत हरकत की। उस घटना की वजह से मैं बहुत ज्यादा डर गया था।'

अभिषेक कुमार ने आगे कहा कि, 'इस घटना की वजह से मैंने ट्रेन की जनरल टिकट बुक की और घर भाग गया। मुझे लगा था उस गे शख्स ने मुझे मेरे काम की बदौलत साइन किया है लेकिन उसका इरादा कुछ और ही था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि किसके साथ मैं शेयर करूं? अगर किसी से कहा तो लोग मुझे जज करेंगे।'

अभिषेक ने बताया कि वह इसकी वजह से इतना ज्यादा डर गए थे कि उन्हें सुसाइड करने तक के ख्याल आने लगे। हालांकि बाद में उन्होंने इस बारे में अपनी मम्मी को सारी बात बताई और ये सुनकर वह रोने लगी थीं। इसके बाद वह तुरंत अपने घर लौट गए थे। बता दें कि, अभिषेक ने टीवी सीरियल 'उदारियां' से साल 2021 में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह बिग-बॉस 17 से काफी फेमस हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+