Aishwarya Rai की इस आदत से परेशान हैं अभिषेक बच्चन, क्या इस वजह से हो रही है तलाक की बात या फिर....
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और उनके पति एक्टर अभिषेक बच्चन पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये कपल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले दिनों खबरें थीं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का तलाक होने वाला है। ऐश्वर्या राय की बच्चन परिवार से दूरी को भी साफ दिखाया जा रहा था।
अभिषेक बच्चन का पुरावा वीडियो वायरल
हालांकि अब ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ ही नजर आ रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह कई इवेंट्स में बच्चन परिवार के साथ भी नजर आ रही है। ऐसे में अब तलाक की खबरें बंद हो गई हैं लेकिन अभिषेक बच्चन का एक पुराना वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है।

ऐश्वर्या राय की इस आदत से परेशान हैं अभिषेक
अभिषेक बच्चन इस पुराने वीडियो में अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय की एक ऐसी आदत के बारे में बता रहे हैं जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है। ऐश्वर्या राय की ये आदत पति अभिषेक बच्चन बिल्कुल भी टॉलेरेट नहीं कर पाते हैं। अभिषेक बच्चन का ये थ्रोबैक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है।
अभिषेक ने कहा- मुझे इस चीज है नफरत
इस वीडियो में अभिषेक बता रहे हैं कि उन्हें ऐश्वर्या राय की किस आदत से बहुत ज्यादा नफरत है। अभिषेक ने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें ऐश्वर्या राय की पैकिंग स्किल्स बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं। अभिषेक के अनुसार ऐश्वर्या राय को सही तरीके से पैकिंग करना नहीं आता है और एक्टर को बिल्कुल पसंद नहीं है।
2007 में हुई थी ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन ने कुछ समय तक ऐश्वर्या राय को डेट करने के बाद साल 2007 में उनसे मुंबई में शादी कर ली थी। जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय से शादी करने से पहले अभिषेक बच्चन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से अपनी सगाई तोड़ चुके थे। शादी के बाद साल 2011 में अभिषेक और ऐश्वर्या प्यारी से बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने थे।












Click it and Unblock the Notifications