'बस अब बहुत हुआ, और नहीं करना' तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान, क्यों कही ऐसी बात?

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के अपने तलाक की अफवाहों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इन खबरों के बावजूद, ऐश्वर्या और अभिषेक ने चुप्पी साध रखी है। हाल ही में, अभिषेक बच्चन ने मीडिया से बात करते हुए एक बड़ी बात कही।

अभिषेक बच्चन अपनी आने वाली फिल्म I Want To Talk का लगातार प्रमोशन करने में बिजी हैं। जो कि 22 नवम्बर 2024 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म शूजीत सरकार द्वारा निर्देशित है, और इसकी कहानी एक विकलांग व्यक्ति 'अर्जुन' के इर्द-गिर्द घूमती है।

Abhishek Bachchan

फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि उनका किरदार 'अर्जुन' जो कि किसी से मदद मांगने से नहीं डरता, और अस्पताल जाने में भी हिचकिचाता नहीं है। वह हार मानने के बजाय लगातार संघर्ष करता है, और यही खासियत उन्हें बहुत प्रेरित करती है।

अभिषेक बच्चन ने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, "अर्जुन ने जो कुछ भी सहा है, और जो वह अब भी झेल रहा है, उसके बाद ये बहुत आसान था कि वह कहे, 'बहुत हो गया, अब और नहीं करना है'। लेकिन नहीं, जो बात उसे खास बनाती है, वह यह है कि वह अब भी संघर्ष कर रहा है, अब भी कोशिश कर रहा है। उसकी सहनशक्ति मुझे बहुत प्रभावित करती है, और मैं इसे अपनी जिंदगी में भी लागू करना चाहता हूं।"

अभिषेक ने एक और बात शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने निजी जीवन से एक घटना का जिक्र किया, जो उनके किरदार से जुड़ी थी। अभिषेक ने बताया कि महामारी के दौरान, उनकी बेटी आराध्या एक बच्चों की किताब पढ़ रही थी, जिसमें एक लाइन थी जो उन्हें बहुत प्रभावित कर गई। उस किताब में लिखा था कि इस दुनिया में सबसे साहसी शब्द 'मदद' है, क्योंकि यह आगे बढ़ने की इच्छा और चुनौतियों का सामना करने का प्रतीक है।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने 1 नवम्बर 2024 को 51वां जन्मदिन मनाया। हर साल अभिषेक ऐश्वर्या के लिए इंस्टाग्राम पर प्यारे पोस्ट शेयर करते थे, लेकिन इस साल उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। इस पर सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठाने लगे कि क्या उनके बीच कुछ दिक्कतें हैं। यही नहीं, अभिषेक के अलावा, ऐश्वर्या के ससुर अमिताभ बच्चन, सास जया बच्चन, और ननद श्वेता बच्चन ने भी ऐश्वर्या के जन्मदिन पर कोई पोस्ट नहीं किया।

इसी तरह, अभिषेक और बच्चन परिवार ने 16 नवम्बर 2024 को आराध्या बच्चन के जन्मदिन पर भी कोई पोस्ट नहीं किया। इसके अलावा लंबे समय से अभिषेक और ऐश्वर्या को एकसाथ स्पॉट नहीं किया गया। फैंस का मानना है कि वह अब बच्चन परिवार से अलग हो चुकी हैं। लेकिन अब तक कपल ने इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें: Abhishek Bachchan ने निकाल दी शादी की रिंग! क्या सच में ऐश्वर्या से हो गए अलग? सामने आया वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+