बेटी की परवरिश को लेकर अभिषेक बच्चन ने कही ये बड़ी बात, बोले- मां-बाप बनो, अब क्या कहेंगी ऐश्वर्या राय?
Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी नई फिल्म 'बी हैप्पी' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई उनकी ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है।
आराध्या बच्चन की परवरिश पर अभिषेक बच्चन का बयान
इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिषेक बच्चन ने अपनी लाडली बेटी आराध्या बच्चन की परवरिश को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने दमदार एक्टिंग की है। फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। ये फिल्म एक पिता और बेटी की कहानी पर बेस्ड है।

'बच्चों और पैरेंट्स के बीच एक सीमा रेखा होनी चाहिए'
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन इस समय 13 साल की हैं। इसी बीच पापा अभिषेक बच्चन ने पैरेंटिंग को लेकर कई बड़ी बातें लोगों के सामने रखी हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिषक बच्चन ने कहा कि पैरेंट्स और बच्चों को अच्छा दोस्त होना चाहिए लेकिन उनके बीच में एक सीमा रेखा भी होनी चाहिए।
'मां-बाप बनो, दोस्त मत बन जाओ'
एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने कहा- मां-बाप को अपने बच्चों के साथ फ्रेंडली होना चाहिए लेकिन उनके रिश्ते के बीच में एक सीमा रेखा होना भी जरूरी है। अभिषेक बच्चन ने कहा- बच्चों के साथ अच्छा बर्ताव करो लेकिन उनके दोस्त मत बन जाओ। दोस्ती अलग चीज होती है। दोस्त का रोल अलग होता है।
'बच्चों पर माता-पिता का अधिकार'
अभिषेक बच्चन ने कहा- बच्चों को मार्गदर्शन, सुरक्षा, आराम और प्यार के लिए पैरेंट्स की जरूरत होती है। यही चीजें माता-पिता के रोल को दोस्त से अलग करता है। उन्होंने आगे कहा- माता पिता का अपने बच्चे पर एक अलग अधिकार होना चाहिए। वहीं बच्चों को अपने माता-पिता के साथ बातें शेयर करनी चाहिए लेकिन एक सीमा रेखा बनाए रखते हुए।
'माता-पिता का रोल जिम्मेदारियों से भरा होता है'
अभिषेक बच्चन ने कहा- माता-पिता का रोल जिम्मेदारियों से भरा होता है, ऐसे में वो दोस्त नहीं हो सकते। ये रिश्ता मर्यादा से जुड़ा होता है। माता-पिता बच्चे को हर हालात में सपोर्ट करते हैं जो कि जरूरी है। बच्चे भी अपने पैरेंट्स पर भरोसा करते हैं। माता-पिता के साथ कुछ सीमाओं का उल्लंघन नहीं किया जा सकता है। हमने भी अपनी बेटी की परवरिश ऐसे ही की है।












Click it and Unblock the Notifications