Rekha ने अवॉर्ड फंक्शन में अभिषेक बच्चन को किया हग, लेकिन एक्स बॉयफ्रेंड को किया सरेआम इग्नोर, देखें वीडियो
Abhishek Bachchan Rekha Video: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा। लेकिन आज भी रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर के चर्चे होते हैं। इस बीच एक इवेंट के दौरान रेखा अमिताभ बच्चन के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन से मिलीं और उन्हें गले लगाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, मुंबई में हुए HT स्टाइल अवॉर्ड्स में अभिषेक बच्चन और रेखा की मुलाकात हुई। इस इवेंट के दौरान अभिषेक ने स्टेज पर रेखा को गले लगाया और दोनों ने कुछ देर तक बातचीत भी की। इसके बाद एक दूसरे को गले लगाकर अभिषेक वहां से चले गए।

सोशल मीडिया पर लोगों ने अभिषेक बच्चन की जमकर तारीफ की। एक फैन ने लिखा, "अभिषेक का दिल बहुत बड़ा है, उन्होंने उस महिला को गले लगाया जिनका नाम उनके पिता के साथ 45 सालों से जोड़ा जाता रहा है।" वहीं, एक अन्य फैन ने कहा कि अभिषेक का रेखा के प्रति सम्मान देखना बहुत खूबसूरत था।
ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय या बच्चन परिवार किसके साथ करेंगे बर्थडे सेलिब्रेट? Abhishek Bachchan ने किया बड़ा खुलासा
अभिषेक के अलावा ए. आर. रहमान, अक्षय कुमार और शिखर धवन ने भी स्टेज पर रेखा का गर्मजोशी से स्वागत किया। अवॉर्ड फंक्शन से एक और वीडियो सामने आया है जिसमें रेखा ने अक्षय कुमार को पूरी तरह से इग्नोर किया। रेखा अवॉर्ड लेकर स्टेज पर खड़ी होती हैं तभी शिखर धवन और अक्षय कुमार आते हैं लेकिन रेखा शिखर को गले लगाती हैं अक्षय को देखकर भी अनदेखा कर दिया।
रेखा ने थर्ड जेनरेशन एक्टर्स की भी तारीफ की और अपना स्टाइल अवॉर्ड खुशी कपूर को समर्पित किया। उन्होंने कहा, "मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं कि मैं वह दिन देख रही हूं जब तीसरी पीढ़ी के कलाकार, टेक्नीशियन और फैशन डिज़ाइनर इतना अच्छा कर रहे हैं। मैं अपना अवॉर्ड उन सभी को डेडिकेट करना चाहती हूं, खासतौर पर मेरी जान जान्हवी कपूर और मेरी जिंदगी की खुशी, खुशी कपूर को।"
बता दें कि, इस अवॉर्ड फंक्शन से अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें 3 दशक पर इस जोड़ी ने स्टेज पर जमकर ठुमके लगाए थे। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो खूब वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications