ऐश्वर्या राय के Kiss पर अभिषेक बच्चन ने की थी ऐसी हरकत, कहा- यहां उसकी जरूरत नहीं, क्यों मचा था बवाल?
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के रिश्ते में खटास की खबरें लगातार आ रही हैं। तलाक की खबरों पर अभी तक भले ही ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने अपनी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन ये कपल इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
ऐश्वर्या राय से किसिंग सीन को लेकर पूछा गया सवाल
साल 2009 में एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय से किसिंग सीन को लेकर सवाल पूछा गया था। ओप्रा विनफ्रे ने ऐश्वर्या राय से पूछा था- आपने कभी भी स्क्रीन पर कोई किसिंग सीन क्यों नहीं दिया। इस सवाल के जवाब में पहले तो ऐश्वर्या राय मुस्कुराती नजर आती हैं। इसके बाद ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन से कहती हैं- आगे बढ़ो बेबी।

अभिषेक ने ऐश्वर्या को किया था किस
ऐश्वर्या राय के ऐसा कहते ही पति अभिषेक बच्चन तुरंत अपनी पत्नी के गालों पर किस कर देते हैं। इसके बाद अभिषेक बच्चन कहते हैं- वेस्टर्न फिल्मों में ये सब जितना खुले रूप से किया जाता है उतना हमारे इंडिया में नहीं होता है।
'प्यार को जाहिर करने के लिए किस करते हैं'
अभिषेक बच्चन इंटरव्यू में आगे कहते हैं- ऐसा नहीं है कि इन चीजों को स्वीकार किया जाएगा या नहीं बल्कि हमारे दर्शक इसकी जरूरत महसूस ही नहीं करते हैं। अभिषेक ने आगे कहा- आप इसे ऐसे समझिए कि जब एक लड़का एक लड़की से मिलता है तो उन्हें प्यार होता है। अपने प्यार को जाहिर करने के लिए ही वो किस करते हैं।
'प्यार को दिखाने के लिए एक गाना होता है'
अभिषेक बच्चन कहते हैं- भारतीय फिल्मों में इस तरह के प्यार को दिखाने के लिए एक गाना होता है। उस गाने में ही सारे इंटीमेट मोमेंट्स होते हैं। आप पहाड़ों के बीच या फिर समंदर के किनारे नाचते गाते नजर आते हैं।
फिल्म 'धूम 2' में ऐश्वर्या राय का किस
आपको बता दें कि साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'धूम 2' में ऐश्वर्या राय ने फिल्म के लीड हीरो ऋतिक रोशन के साथ लिपलॉक किया था। इस लिप किस को लेकर खूब वबाल मचा था। हालांकि उस समय तक ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की बहू नहींबनी थीं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी। शादी के बाद ऐश्वर्या राय ने स्क्रीन पर किसिंग सीन करने से साफ मना कर दिया था।
रणबीर कपूर के साथ किस ने मचाया था बवाल
वहीं ऐश्वर्या राय ने साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में अपने को-एक्टर रणबीर कपूर के साथ न सिर्फ स्क्रीन पर किसिंग सीन किया था बल्कि कई इंटीमेट मूमेंट्स भी दिए थे। ऐसे में एक बार फिर ऐश्वर्या राय को कई तरह के विवाद का सामना करना पड़ा था। कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय की सास जया बच्चन को भी बहू की ये हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई थी।












Click it and Unblock the Notifications