अभिषेक बच्चन ने किया ऐश्वर्या राय का करियर बर्बाद? एक्ट्रेस के हाथ से छिनी ये फिल्में, वायरल पोस्ट फैंस हैरान

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरें लगातार चर्चा में हैं। ऐसी खबरें हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है। हालांकि इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए अभिषेक ने कहा कि वह अब भी शादीशुदा हैं।

जहां एक तरफ अभिषेक ने तलाक की अफवाहों पर विराम लगा दिया। तो वहीं कुछ फैंस का मानना है कि ऐश्वर्या ने अब तक इस पर चुप्पी क्यों साधी हुई है। इस बीच एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें ये दावा किया गया है कि अभिषेक ने पत्नी ऐश्वर्या राय का करियर बर्बाद कर दिया।

Abhishek Bachchan

Reddit पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख फैंस हैरान रह गए। पोस्ट में लिखा है कि ऐश्वर्या राय को शाहरुख खान के साथ हैप्पी न्यू ईयर में दीपिका पादुकोण से पहले रोल ऑफर किया गया था। बताया गया कि अभिषेक बहुत इन्सिक्योर थे और वह नहीं चाहते थे कि फिल्म में शाहरुख खान के साथ ऐश्वर्या काम करें।

इसके अलावा, पोस्ट में ये भी दावा किया गया कि ऐश्वर्या को प्रियंका चोपड़ा से पहले फिल्म फिल्म दोस्ताना ऑफर हुई थी। लेकिन अभिषेक बच्चन ने उन्हें इस फिल्म में काम नहीं करने दिया। जिसकी वजह थी कि उनका किरदार किसी और के साथ खत्म हो जाता और अभिषेक ऐसा नहीं चाहते थे। यही नहीं ऐश्वर्या राय को कई ऐसी बड़ी फिल्में ऑफर हुईं जिसे उन्होंने किसी ना किसी वजह से करने से मना कर दिया।

हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अलग-अलग पहुंचे। जहां ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ स्पॉट हुईं। वहीं अभिषेक बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कयासबाजी शुरू हो गई कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें: इस शख्स के लिए ऐश्वर्या राय ने छोड़ा 'जलसा'?, Aishwarya की जिंदगी में घोला जहर, बच्चन फैमिली से किया अलग!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+