अभिषेक बच्चन ने जलसा के पास खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, क्या ऐश्वर्या राय के साथ होंगे शिफ्ट?
Abhishek Bachchan New Flat: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर आई है कि एक्टर ने मुंबई में एक नई प्रॉपर्टी खरीद ली है। जिसकी कीमत करोड़ों में है।
बॉलीवुड के जाने-माने सितारे अभिषेक बच्चन ने हाल ही में मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। जो उनके रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में एक और महत्वपूर्ण वृद्धि है। अभिनेता का नया घर मुंबई के आलीशान इलाके में जुहू में स्थित है।

बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक बच्चन ने ये नया अपार्टमेंट जलसा के पास ही खरीदा है। ये भी खबर सामने आ रही है कि जुहू में बच्चन परिवार की कई सारी प्रॉपर्टी है। जिस प्रॉपर्टी को लेकिन अभिषेक ने खरीदा है वह अमिताभ का बिल्डर नहीं है। एक्टर ने डील करोड़ों में की है।
जानकारी के मुताबिक, अभिषेक बच्चन ने ये प्रॉपर्टी करोड़ों में खरीदी है लेकिन इसकी कीमत को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। इस प्रॉपर्टी में अभिषेक के अलावा अक्षय कुमार ने निवेश किए हैं। करीबी सूत्र ने बताया, "अभिषेक बच्चन की हमेशा से रियल एस्टेट बाजार में गहरी दिलचस्पी रही है। वह ऐसी संपत्तियां चुनते हैं जो न केवल आलीशान हों बल्कि जिनकी कीमत में बढ़ोतरी की भी काफी संभावना हो।"
बता दें कि, मुंबई के जुहू में बच्चन परिवार के सारे बंगले हैं। जिसमें जलसा के अलावा वत्स और प्रतीक्षा है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ वत्स में रहते हैं। खुद एक्टर ने साल 2018 में एक फिल्म प्रमोशन के दौरान खुलासा किया था। अब सवाल उठता है कि इन नई प्रॉपर्टी को खरीदने के बाद क्या अभिषेक ऐश्वर्या के साथ नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे। खैर एक्टर की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
अभिषेक बच्चन बीते कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक और ऐश्वर्या राय के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। दोनों किसी भी इवेंट में साथ नजर नहीं आते जिसकी वजह से ऐसा कहा जा रहा है कि कपल जल्द ही तलाक ले सकता है। हालांकि अभिषेक और ऐश्वर्या ने मामले में चुप्पी साधी हुई है।
ये भी पढ़ें: Abhishek Bachchan ने निकाल दी शादी की रिंग! क्या सच में ऐश्वर्या से हो गए अलग? सामने आया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications