रामलला के दर्शन करने पहुंचा बच्चन परिवार, ऐश्वर्या राय क्यों रही नदारद? सामने आई ये वजह

Ayodhya Ram Mandir: आखिरकार जिस दिन का हर भारतीय को इंतजार था वह आ ही गया। इस खास दिन पर हर कोई भगवान राम की भक्ति में लीन है। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम में तमाम बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे। इस दौरान अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन रामलला के दर्शन करने पहुंचे।

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान दोनों क्रीम कलर की शेरवानी पहने हुए नजर आए। साथ ही बिग बी और अभिषेक ने भगवा रंग का दुपट्टा ओढ़ा हुआ था।

Amitabh Bachchan

लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ये सवाल कर रहे हैं कि इस खास मौके पर बच्चन परिवार की बहू और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय क्यों नहीं पहुंची। कुछ लोग इसे बच्चन परिवार के आपसी मतभेद से जोड़ रहे हैं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण नहीं दिया गया। यही वजह है कि वह इस खास मौके पर बच्चन परिवार के साथ नहीं नजर आईं।

आपको बता दें कि, राम मंदिर की जन्मभूमि में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने अनिल अंबानी के साथ एंट्री ली। तीनों को एकसाथ अयोध्या के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। बच्चन परिवार को यूं एकसाथ देखकर फैंस खुशी से झूम उठे। हर कोई जय श्री राम के नारे लगाने लगा। इस दौरान अमिताभ और अभिषेक भगवान राम के दर्शन करने के लिए काफी उत्साहित नजर आए।

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कई बड़े सितारों ने शिरकत की। जिसमें विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, सोनू निगम, राम चरण, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, आयुष्मान खुराना, अनुपेम खेर, रजनीकांत जैसे बड़े सितारे नजर आए। हालांकि बॉलीवुड के तीन सुपरस्टार्स सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को निमंत्रण नहीं मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+