तलाक की अफवाह के बीच अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर बड़ी खबर, लोगों को मिली ये गुड न्यूज
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है। कई रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। इसी बीच दोनों को लेकर एक गुड न्यूज सामने आ रही है।
मणिरत्नम के साथ काम कर सकते हैं अभिषेक-ऐश्वर्या
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की इस खबर को जानकर उनके फैंस खुश हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि फेमस फिल्म मेकर मणिरत्नम कथित तौर पर एक नई हिंदी फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं और इसमें वह ऐश्वर्या और अभिषेक को लीड रोल के लिए कास्ट कर सकते हैं।

फिल्म 'गुरु' में कपल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री
आपको बता दें कि इससे पहले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने मणिरत्नम की फिल्म 'गुरु' और 'रावण' में साथ काम किया था। फिल्म 'गुरु' साल 2007 में रिलीज हुई थी और इसी साल इस कपल ने शादी की थी। वहीं फिल्म 'गुरु' में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने सबका दिल जीत लिया था।
मणिरत्नम को मिली कपल के लिए शानदार कहानी
टाइम्स नाउ डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म मेकर मणिरत्नम को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को तीसरी फिल्म में फिर से साथ लाने के लिए एक बहुत ही शानदार कहानी मिल गई है। हालांकि ये अभिषेक बच्चन की मणिरत्नम के साथ चौथी फिल्म होगी।
फिल्म 'युवा' में अभिषेक बच्चन ने किया था काम
अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'युवा' में मणिरत्नम के साथ काम किया था। फिल्म 'युवा' में अभिषेक बच्चन के साथ रानी मुखर्जी रोमांस करती नजर आई थीं। हालांकि अभिषेक और ऐश्वर्या अब साथ में काम करेंगे या नहीं इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का तलाक
साल 2007 में पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की थी। लेकिन अब उनकी शादीशुदा जिंदगी में खटास नजर आ रही है। लोग दोनों के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि तलाक को लेकर कपल ने अभी तक कोई किसी के सामने कोई टिप्पणी नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications