अंबानी परिवार के फंक्शन में अभिषेक-ऐश्वर्या ने एकसाथ लगाए ठुमके, 'गल्लां गूड़ियां' पर किया डांस, देखें वीडियो
Abhishek Aishwarya Video Viral: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। जिसमें तमाम बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। इस बीच अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों 'गल्लां गूड़ियां' एक साथ डांस करते हुए नजर आए।
जहां एक तरफ लोग अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं ईशा अंबानी की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जी हां ये वीडियो साल 2018 का है जिसमें ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एकसाथ झूमते हुए नजर आए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक दूसरे के साथ गल्ला गूड़ियां पर स्टेप मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों इस तरह डांस कर रहे हैं जैसे कि शादी में उनके अलावा कोई भी ना हो। कपल खुद में खोया हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा कपल के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी स्टेज पर आग लगा दी।
वीडियो में अभिषेक और ऐश्वर्या राय की इस तरह की बॉन्डिंग देख फैंस खुसी से झूम उठे। कपल का ये पुराना वीडियो बार-बार देखा जा रहा है। बता दें कि, अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन के लिए अभिषेक बच्चन एयरपोर्ट पर अकेले स्पॉट हुए। इस दौरान उनके साथ पत्नी ऐश्वर्या राय हीं नजर आईं। जिसके बाद एक बार फिर तलाक को लेकर अफवाहें शुरू हो गई।
वहीं बात करें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन की तो इसमें देश-विदेश से कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। इस कार्यक्रम में पॉप स्टार रिहाना 1 मार्च से 3 मार्च तक लाइव परफॉर्मेंस देंगी। वहीं कई बॉलीवुड के कई बड़े सिंगर भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इसके अलावा शाहरुख खान, गौरी खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अमिताभ बच्चन जैसे तमाम बड़े सितारे जामनगर पहुंच चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications