अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की हर रोज होती है लड़ाई, खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा, जान लें इनके रिश्ते की सच
Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai Fight: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और उनके पति अभिषेक बच्चन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस कपल ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। 16 साल की शादीशुदा जिंदगी में भले ही उनके बीच कई उतार-चढ़ाव आए हों, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते के लेकर कोई भी बात कैमरे के सामने नहीं आने दी है। ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी मैरिड और पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखना पसंद करते हैं।
अभिषेक बच्चन ने नहीं मनाया था पत्नी ऐश्वर्या का बर्थडे
पिछले दिनों अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच तकरार की खबरें सामने आ रही थीं। दरअसल पिछले महीने ही ऐश्वर्या राय ने अपना 50 वां बर्थडे मनाया था। उन्होंने अपने इस खास दिन पर पैपराजी के साथ मिलकर बर्थडे केक काटा और खुलकर पोज भी दिए थे। इस बर्थडे सेलिब्रेशन पर ऐश्वर्या राय के साथ उनकी लाडली बेटी आराध्या बच्चन नजर आई थीं। लेकिन न तो इस सेलिब्रेशन में उनके पति अभिषेक बच्चन नजर आए और न ही बच्चन परिवार का कोई सदस्य इसका हिस्सा बना था।

एंगेजमेंट रिंग के बिना नजर आए अभिषेक बच्चन
इसके बाद हाल ही में ऐश्वर्याराय के पति एक्टर अभिषेक बच्चन को भी एक इवेंट में एंगेजमेंट रिंग के बिना ही स्पॉट किया गया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच अनबन हो सकती है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ऐश्वर्या राय ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उनके पति अभिषेक बच्चन के साथ उनकी हर रोज लड़ाई होती है।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की लड़ाई
साल 2010 में वोग इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय बच्चन ने खुलासा किया था कि वो और अभिषेक हर दिन लड़ाई करते हैं। हालांकि अभिषेक ने इन बात से इनकार किया था। अभिषेक बच्चन ने कहा था- वो झगड़े नहीं है बल्कि असहमति की तरह हैं। ये झगड़े सीरियस नहीं होते, हेल्दी होते हैं। वरना लाइफ वाकई में बेहद बोरिंग हो जाएगी। इसके बाद अभिषेक बच्चन ने ये भी बताया कि वह दोनों सुलह कैसे करते हैं।
बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय के बीच मनमुटाव
अभिषेक बच्चन ने बताया था- लड़ाई के बाद मैं ही पहले माफी मांगता हूं। हम लड़ाई करके कभी भी सोने नहीं जाते हैं। हम पहले अपने मामले को सुलझाते हैं, एक दूसरे से बात करते हैं और फिर सोने जाते हैं। हालांकि इन सबके बीच भी ये कहा जा रहा है कि बच्चन परिवार भी अपनी बहू ऐश्वर्या राय से खुश नहीं है और सबके बीच मनमुटाव जारी है।












Click it and Unblock the Notifications