अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय को लेकर बड़ी खबर, तलाक की अफवाहों का सबसे बड़ा सच आया सामने
Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पिछले काफी समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग कपल की शादीशुदा जिंदगी को लेकर तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता
वहीं बच्चन परिवार से उनके बहू ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। कयास लगाए जा रहे थे कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। वहीं ये भी कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या राय ने अपने ससुराल वालों से दूरी बना ली है।

ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की अफवाह
ऐसे में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की अफवाहों को और ज्यादा बढ़ावा भी मिल रहा था। कपल काफी समय से एक साथ नजर भी नहीं आ रहा था। इसे अलावा सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस निम्रत कौर के अफेयर की भी चर्चा होने लगी थी लेकिन इसी बीच ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन के साथ नजर आईं
फिलहाल सोशल मीडिया पर एक ऐसा सबूत मिला है जिसके बाद ये साबित हो रहा है अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अभी भी साथ हैं। इतना ही नहीं दोनों साथ में खुश भी नजर आ रहे हैं। दरअसल लंबे समय बाद ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ नजर आई हैं।
आराध्या बच्चन की पार्टी का वीडियो वायरल
इससे पहले तक ऐश्वर्या राय सिर्फ अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ ही दिखाई देती थीं। आराध्या के जन्मदिन पर पहले अभिषेक बच्चन के मौजूद न होने की खबर मिली थी, लेकिन बाद में पार्टी से एक ऐसा वीडियो सामने आया जिससे ये साबित हो गया है कि अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे।
पार्टी में साथ दिखे ऐश्वर्या और अभिषेक
हालांकि बर्थडे के वीडियो में अभिषेक और ऐश्वर्या साथ में नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में फैंस के दिमाग में कुछ कन्फ्यूजन अभी भी बरकरार है। इसी बीच अभिषेक और ऐश्वर्या की एक फोटो भी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कपल साथ में नजर आ रहा है और दोनों मुस्कुरा भी रहे हैं।
अनु रंजन ने शेयर की अभिषेक-ऐश्वर्या की फोटो
जानकारी के अनुसार ये कोई पुरानी फोटो नहीं है, बल्कि एकदम नई तस्वीर है जिसे बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर अनु रंजन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अनु रंजन ने अपने इंस्टाग्राम पर गत 5 दिसंबर 2024 (गुरुवार) को हुई एक हाई प्रोफाइल पार्टी की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में अनु रंजन के साथ अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी मां वृंदा राय दिखाई दे रही हैं।
ऐश्वर्या और उनकी मां के साथ नजर आए अभिषेक बच्चन
फोटो में सभी लोग ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं और काफी खुश भी हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अनु रंजन ने कैप्शन में लिखा है- इतना सारा प्यार गर्मजोशी। अब इस पोस्ट को देखने के बाद न सिर्फ लोगों की बोलती बंद हो गई है बल्कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के अलग होने की अफवाहों पर भी रोक लग गई है।












Click it and Unblock the Notifications