'अभिषेक बच्चन मां जया से नहीं पत्नी ऐश्वर्या राय से डरते हैं', श्वेता बच्चन ने खोली भाई की पोल, फिर जो हुआ
Shweta Bachchan On Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इस समय कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या राय अपनी लाडली बेटी आराध्या को साथ लेकर इस ग्रैंड इवेंट में पहुंची हैं। वहीं इस समारोह से ऐश्वर्या राय के देसी लुक भी जमकर तारीफ हो रही है।
अभिषेक बच्चन का पुराना वीडियो हुआ वायरल
इसी बीच ऐश्वर्या राय को लेकर उनकी ननद श्वेता बच्चन और पति अभिषेक बच्चन का एक पुराना वीडियो भी इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो उस समय का है जब अभिषेक बच्चन अपनी बहन श्वेता बच्चन को साथ लेकर फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थीं।

'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे अभिषेक और श्वेता
आपको बता दें कि इस पॉपुलर शो के क्लिप अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभिषेक बच्चन और उनकी बहन श्वेता बच्चन का एक पुराना वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों ऐश्वर्या राय को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं।
भाई अभिषेक बच्चन को लेकर श्वेता ने किया था बड़ा खुलासा
इस वीडियो में श्वेता बच्चन अपने भाई अभिषेक बच्चन को लेकर कुछ ऐसा खुलासा करती हैं जिसे सुनकर हर कोई शॉक्ड हो जाता है। दरअसल शो में श्वेता बच्चन बताती हैं कि उनके भाई अभिषेक बच्चन मां जया बच्चन से ज्यादा अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से डरते हैं।
श्वेता ने कहा था- अभिषेक पत्नी ऐश्वर्या से डरते हैं
वीडियो में देखा जा सकता है कि शो के होस्ट करण जौहर ने अभिषेक बच्चन से पूछा था- आप किससे ज्यादा डरते हैं, अपनी पत्नी से या अपनी मां से? इस पर अभिषेक बच्चन ने कहा था- मेरी मां से। लेकिन उस वक्त अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता बच्चन बीच में ही टोकते हुए कहती है- ये पत्नी से डरते हैं।
श्वेता का जवाब सुन हंसने लगे थे करण जौहर
श्वेता बच्चन का जवाब सुन अभिषेक बच्चन और करण जौहर दोनों हंसने लगते हैं। इसके बाद अभिषेक बच्चन कहते हैं- ये मेरा रैपिड फायर है, तुम चुप रहो। आपको बता दें कि ये मजेदार क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखें वीडियो-
कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में ऐश्वर्या राय की ग्रैंड एंट्री
-इस बीच पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय कान फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कार्पेट पर नजर आई हैं। जब से ऐश्वर्या राय काकान फिल्म फेस्टिवल 2025 से लुक सामने आया है, तब से लोग उनके बारे में बात किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। उनके लुक को देखने के बाद से लोग उन्हें क्वीन ऑफ कान कह कर पुकार रहे हैं।
-आपको बता दें कि रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ने पहले दिन देसी लुक अपनाया था। भारतीय नारी वाली छवि को दिखाते हुए एक्ट्रेस ने जब रेड कार्पेट पर एंट्री की तो लोग उन्हें देखते ही रह गए थे। ऑफ वाइट साड़ी, मांग में सिंदूर, गले में लाल जड़ाऊ हार और खुले बालों के साथ साइड दुपट्टे में ऐश्वर्या राय बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं दूसरे दिन वह ब्लैक गाउन में नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications