सिक्स पैक एब्स बनाने वाले यंग एक्टर्स पर Abhishek Bachchan ने कसा तंज, बोले- 'एक्टिंग पर ध्यान दो'

Abhishek Bachchan Slams Young Actors: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। एक्टर हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटते। हाल ही में एक्टर ने यंग एक्टर्स पर निशाना साधा है। साथ ही उन्हें एक्टिंग पर फोकस करने की राय दी।

अभिषेक बच्चन ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में कई मुद्दों पर बात की। खासतौर से यंग एक्टर्स पर तंज कसा जो कि एक्टिंग के बजाय अपने सिक्स पैक एब्स पर फोकस करते हैं। बातचीत के दौरान एक्टर से जब पूछा गया कि क्या वह फिल्म के लिए सिक्स पैक एब्स बनाएंगे? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, जय दीक्षित पुलिस वाले बने थे जो फिट थे लेकिन वो ऐसे नहीं थे कि वह शर्ट उतारकर सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करें।

Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन ने आगे कहा कि, 'मुझे दुख होता है कि आज की जेनरेशन में सिक्स पैक एब्स को लेकर एक अलग ही क्रेज है। आमिर खान को ही देख लीजिए वह धूम 3 में बेहद फिट थे लेकिन फिल्म दंगल के लिए उन्होंने अपना वेट बढ़ाया। लेकिन आज के समय में यंग एक्टर्स सिक्स पैक एब्स बनाकर एक्टर बनना चाहते हैं। ब्रो, भाषा पर फोकस करो और अपने एक्टिंग स्किल्स पर बेहद ज्यादा मेहनत करो. इसी से एक्टर बनते हैं।'

अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म घूमर को लेकर चर्चा में हैं। जो कि, 18 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में इसका ट्रेलर भी रिलीज किया गया जो कि फैंस को काफी पसंद आया। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस सैयामी खेर ने भी अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा भी अभिषेक के पास और कई प्रोजेक्ट्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+