'बीफ खाता है, उसे राम मंदिर बुलाया' Abhijeet Bhattacharya ने रणबीर कपूर पर कसा तंज, दिया विवादित बयान
Abhijeet Bhattacharya: बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते हैं। लेकिन कई बार वह अपने बेबाक अंदाज से सुर्खियों में आ जाते हैं। पहले उन्होंने शाहरुख खान पर निधाना साधा था। अब सिंगर ने रणबीर कपूर राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने पर विवादित बयान दिया।
'बॉलीवुड ठिकाना' को दिए इंटरव्यू में अभिजीत भट्टाचार्य ने रणबीर कपूर के राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने एक्टर का नाम लिए बिना कहा, 'जब राम मंदिर का उद्घाटन हुआ तो बीफ खाने वाले इंसान को इनवाइट किया गया, और आप गौ माता कहते हैं।'

अभिजीत भट्टाचार्य के इस बयान से अब एक नया विवाद खड़ा हो सकता है। बता दें कि, रणबीर कपूर ने इससे पहले खुद एक इंटरव्यू के दौरान ये बात कबूली थी कि वह बीफ खाते हैं। एक्टर के इस बयान से उस वक्त काफी बवाल भी मचा था। मामला यहां तक पहुंचा कि फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के दौरान जब वह अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, तो एक्टर को रोक दिया गया।
ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor और मां नीतू ने साथ में किया बप्पा का विसर्जन, लेकिन नहीं दिखीं बहू आलिया भट्ट
अब रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं। जिसके पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है और ये साल 2026 में रिलीज होगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो, एक्टर ने इस फिल्म के लिए नशा करना और नॉनवेज पूरी तरह से छोड़ दिया है। खैर एक्टर ने अपनी तरफ से इस पर कोई बयान नहीं दिया।
खैर ये पहली बार नहीं है जब अभिजीत भट्टाचार्य ने इस तरह से रणबीर कपूर पर निशाना साधा। वह अक्सर बॉलीवुड सितारों पर तीखी टिप्पणी कर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि सिंगर के इस बयान पर अब तक रणबीर कपूर का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया। देखना होगा कि ये विवाद आखिर कहां तक जाता है।












Click it and Unblock the Notifications