Abhijeet Bhattacharya: 'महात्मा गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपिता थे', सिंगर के बयान से बवाल, कांग्रेस ने लताड़ा
Abhijeet Bhattacharya : बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) के एक बयान से सियासी बवाल मच गया है। उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में कुछ ऐसा बोल दिया, जिसके बाद सियासी हंगामा मच गया। ऐसे में एक बार फिर अपनी बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिजीत भट्टाचार्य के कमेंट से विवाद खड़ा हो गया है।
अब सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) ने हाल ही में महात्मा गांधी पर अपने बयान से सुर्खियां बटोरीं है, जहां उन्होंने भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी को 'पाकिस्तान के राष्ट्रपिता' बता दिया।

पंचम दा महात्मा गांधी से बड़े थे: Abhijeet Bhattacharya
पत्रकार शुभंकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) ने संगीतकार आरडी बर्मन के बारे में बात करते हुए कहा, "पंचम दा महात्मा गांधी से बड़े थे। जैसे महात्मा गांधी राष्ट्रपिता थे, वैसे ही पंचम दा संगीत की दुनिया में राष्ट्रपिता थे।"
ये भी पढ़ें: दुआ लिपा ने शाहरुख खान के 'वो लड़की जो' मैशअप पर किया परफॉर्म, झुंझला उठा अभिजीत भट्टाचार्य का बेटा
गांधी जी के बारे में क्या बोल गए सिंगर
उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी भारत के राष्ट्रपिता नहीं थे, बल्कि वे पाकिस्तान के भारत के पिता थे।भट्टाचार्य ने कहा, "पंचम दा (आरडी बर्मन) महात्मा गांधी से भी बड़े थे, वे संगीत के राष्ट्रपिता थे। महात्मा गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपिता थे, भारत के नहीं। भारत हमेशा से था। पाकिस्तान बनाया गया था। गलती से महात्मा गांधी को हमारे राष्ट्रपिता कह दिया गया।"
80 के दशक के मशहूर सिंगर हैं अभिजीत भट्टाचार्य
अभिजीत भट्टाचार्य ने हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री उद्योग में अपनी शुरुआत महान संगीतकार आरडी बर्मन के साथ की, जिन्होंने उन्हें एक बंगाली फिल्म में पेश किया। उन्हें पहली बार महान गायक आशा भोसले के साथ गीत से पहचान मिली। अपने करियर के शुरुआती दौर में अभिजीत ने आरडी बर्मन के साथ एक गायक के रूप में स्टेज शो में परफॉर्मेंस दी।
ये भी पढ़ें: 'वो ठरकी और दारूबाज है' सलमान खान को लेकर ये क्या कह गए अभिजीत भट्टाचार्य? हिट एंड रन केस पर दिया बयान
कांग्रेस ने बीजेपी-मोदी को लताड़ा
इधर, अभिजीत भट्टाचार्य के बयान पर कांग्रेस का भी रिएक्शन आया है। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "मोदी ने ऐसा भारत बना दिया कि हर टटपंजू,टुच्चा, कुंठित व्यक्ति स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर अपनी नीचता को प्रकट करने लग गया है...। मोदी ने ऐसे लोगों को मुँह का गटर खोलने की छूट दी है,वरना ऐसे लोगों पर देशद्रोह लगता । मगर कहिए मोदी इसको गले लगा लें । यह सब सत्ता में बैठे लोगों की वजह से हो रहा है । उनके विचार इनके मुंह से निकल रहे हैं । यही है भाजपा का चरित्र।"












Click it and Unblock the Notifications