दुआ लिपा ने शाहरुख खान के 'वो लड़की जो' मैशअप पर किया परफॉर्म, झुंझला उठा अभिजीत भट्टाचार्य का बेटा

30 नवंबर को इंटरनेशनल सिंगर दुआ लिपा का मुंबई में कॉन्सर्ट था। जिसमें बड़ी तादात में उनके फैंस उन्हें सुनने पहुंचे थे। इस कॉन्सर्ट के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। जो सबसे ज्यादा वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें शाहरुख खान का भी दुआ लिपा से कनेक्शन है। दुआ लिपा ने अपने गाने Levitating को शाहरुख खान के गाने Wo Ladki Jo के साथ मिक्स कर दिया।

जैसे ही दुआ ने इस गाने में परफॉर्म किया कॉन्सर्ट में मौजूद ऑडियंस बेकाबू हो गई। इसके बाद शाहरुख खान के फैंस सोशल मीडिया पर भी इस क्लिप को खूब शेयर करने लगे। हर कोई शाहरुख की तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर शाहरुख को ग्लोबल स्टार से लेकर उनकी तारीफों के पुल बांधें जाने लगे। लेकिन इस पूरे मामले में सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे जय तिलमिला उठे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है।

dua lipa sing shahrukh khan yeh jo ladki mashup Abhijeet bhattacharya and his son furious

हम ऐसे देश में....
जय ने इंस्टाग्राम अकाउंट की पोस्ट पर लिखा, दुर्भाग्यवश हम ऐसे देश में रहते हैं, जहां एक भी न्यूज आउटलेट या इंस्टाग्राम पेज ने आवाज और सिंगर के बारे में मेंशन नहीं किया। देश में हमेशा एक्टर्स की बात ही क्यों होती है? मुझे यकीन है जब भी दुआ लिपा ने ये गाना सुना होगा, तो सुना ही होगा देखा नहीं। उन्होंने उस व्यक्ति की तारीफ की होगी जिसने ये गाना गाया। हां वो शाहरुख खान नहीं बल्कि अभिजीत भट्टाचार्य हैं, जिन्होंने गाया है। अन्नू मलिक ने कम्पोज किया है। मुझे मांफ करिएगा लेकिन जहां भी आप यह गाना सर्च करोगे लिखकर आएगा, वो लड़की जो सबसे अलग है-अभिजीत। लेकिन इस देश की मीडिया सिंगर्स को उनको क्रेडिट नहीं लेने देती और लोग मुझसे पूछते हैं, आप बॉलीवुड के लिए गाना क्यों नहीं गाते।

पोस्ट शाहरुख के लिए नहीं...
हालांकि जय ने शाहरुख के बारे में लिखा, ये शाहरुख खान के बारे में नहीं है। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। ये सिर्फ दर्शकों और मीडिया के लिए है, जो कभी भी सिंगर्स को सपोर्ट नहीं करती। बेटे जय की इस पोस्ट को पिता अभिजीत भट्टाचार्य ने भी शेयर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+