'वो ठरकी और दारूबाज है' सलमान खान को लेकर ये क्या कह गए अभिजीत भट्टाचार्य? हिट एंड रन केस पर दिया बयान
Abhijeet Bhattacharya: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते हैं। हाल ही में शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत कर उन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान को लेकर काफी कुछ कहा। यहां तक कि सिंगर ने भाईजान का नाम लिए बिना उन्हें 'ठरकी' तक कह डाला।
अभिजीत ने अपने इंटरव्यू के दौरान शाहरुख़ ख़ान और सलमान ख़ान के साथ काम करने का अनुभव पूछा गया। शाहरुख़ के बारे में बात करते हुए अभिजीत ने कहा कि उनके बीच कुछ मतभेद थे, लेकिन वे केवल काम से जुड़े थे, लेकिन पर्सनल नहीं। हालांकि, जब शुभंकर मिश्रा ने सलमान ख़ान का ज़िक्र किया और उनकी उस पुरानी टिप्पणी को याद दिलाया, जिसमें उन्होंने कहा था, "सलमान खान दूआओं पर चलता है।"

इस सवाल का जवाब देते हुए अभिजीत ने कहा, "सलमान अभी भी उनमें नहीं आता कि मैं उसके बारे में चर्चा करूं। बाकी इनके बारे में आप मुझसे बात मत करो। कृपया टॉपिक बदलो। शाहरुख़ ख़ान की एक अलग क्लास है। उसका मेरा जो है वो कोई गलतफहमी नहीं है, ये काम की वजह से है। बाकी इनके (सलमान ख़ान) बारे में तो आप मुझसे बात ही मत कीजिए।"
जब अभिजीत भट्टाचार्य ने साफ़ तौर पर कह दिया कि वह सलमान ख़ान के बारे में बात नहीं करना चाहते थे, तो शुभंकर मिश्रा ने उन्हें याद दिलाया कि उन्होंने 2002 के हिट-एंड-रन मामले के दौरान सलमान ख़ान का समर्थन किया था। इसके जवाब में, अभिजीत ने अपनी पुरानी टिप्पणी को स्पष्ट किया और कहा कि उन्होंने केवल यह कहा था कि अगर लोग सड़कों पर सोते हैं, तो इसके परिणाम होंगे। अभिजीत ने बताया कि 2002 के हिट-एंड-रन मामले से पहले भी एक ट्रक ने चार लोगों को कुचल दिया था जो सड़क पर सो रहे थे।
गायक ने यह स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी का समर्थन नहीं किया था, बल्कि वह सिर्फ लोगों को सड़क पर सोने के खतरों के बारे में चेतावनी दे रहे थे। उन्होंने कहा, "उसे समर्थन किया था? कभी नहीं। मैंने ये कहा था कि सड़क पर सोने से पहले भी खबरों में देखा था एक ट्रक चार लोगों को कुचल के चला गया। ये रोज़ हो रहा है। सड़क पर आदमी सो रहा है, फुटपाथ पर नहीं। मैंने कहा था सड़क पर सोओगे तो एक दारूबाज़ आएगा, दारू पीकर गाड़ी चढ़ा देगा तुम पर। सड़क पर कुत्ते की तरह सो रहे हो। तो एक दारूबाज़ आएगा, एक ठरकी, अब आप क्यों मुझसे वो करवाएंगे?"
इस बातचीत के दौरान, शुभंकर मिश्रा ने यह भी याद दिलाया कि अभिजीत भट्टाचार्य ने सलमान ख़ान के लिए कई सदाबहार गाने गाए हैं। इसके जवाब में, गायक ने साफ़ कहा कि वह कभी भी निर्देशकों और निर्माताओं से नहीं पूछते कि वह किस अभिनेता या अभिनेत्री के लिए गाना गा रहे हैं। उन्होंने कहा, "कल को आपकी फिल्म बनेगी, कोई बोलेगा कि आप गाना गाओ। मैं गाना गा कर आ जाऊंगा। मुझे क्या मालूम मैं आपके लिए गा रहा हूँ?"
ये भी पढ़ें: 'Karan Arjun' को सता रहा हिरण का भूत! Shah Rukh रील में बोलकर आए, Salman ने रियल में शिकार कर डाला?












Click it and Unblock the Notifications