Aazam Teaser: जिमी शेरगिल की थ्र‍िलर फिल्म 'आजम' का टीजर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी ये फिल्म

Aazam Teaser Out: फिल्म के टीजर में जिमी शेरगिल का दमदार लुक नजर आ रहा है। इसके लोगों को जिमी शेरगिल का अंदाज भी काफी पसंद आ रहा है।

aazam

Aazam Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर जिमी शेरगिल अब अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'आजम' में एक गैंगस्‍टर के रोल में नजर आने वाले हैं। जिमी शेरगिल के इस फिल्म के डायरेक्टर श्रवण तिवारी हैं। इस फिल्‍म का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। 15 सेकंड के इस टीजर में गोलियों की आवाज के बीच जिमी शेरगिल का दमदार डायलॉग सुनने को मिलता है- हमारा धंधा बैलेंस पर चलता है, जिसका बैलेंस गया, वो आदमी गया।

19 मई को रिलीज होगी ये फिल्म
पिछले दिनों फिल्म आजम का मोशन पोस्टर रिलीज किया था। आज इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसके अलावा फिल्‍म के रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। ये फिल्‍म आगामी 19 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 'आजम' में जिमी शेरगिल के साथ अभ‍िमन्‍यु सिंह, इंद्रनील सेनगुप्‍ता, गोविंद नामदेव और रजा मुराद जैसे कलाकार नजर आएंगे। देखें वीडियो-

लोगों को पसंद आया जिमी शेरगिल का अंदाज
फिल्म के टीजर में जिमी शेरगिल का दमदार लुक नजर आ रहा है। इसके लोगों को जिमी शेरगिल का अंदाज भी काफी पसंद आ रहा है। ये फिल्‍म एक क्राइम-थ्र‍िलर मूवी है और एक गैंगस्‍टर के बहुत बड़े डॉन बनने की कहानी पर्दे पर दिखाएगी। इस फिल्म की कहानी राजनीति, धोखेबाजी और साजिश जैसे रोमांच से भरी हुई है। इस फिल्‍म में जिमी शेरगिल के किरदार का नाम जावेद रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+