फ्लॉप रहा करियर फिर भी कमाई पर नहीं पड़ा असर, आयुष शर्मा की नेटवर्थ जानकर लगेगा झटका, कारों के भी हैं शौकीन
Aayush Sharma Net Worth: सलमान खान के जीजा और बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रुसलान का जोर-शोर से प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। एक्टर की ये फिल्म 26 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ये पहली बार होगा जब आयुष सलमान के प्रोडक्शन हाउस के साथ काम नहीं करेंगे।
बता दें कि, आयुष शर्मा ने साल 2018 में फिल्म लवयात्री से फिल्मों में एक्टिंग की दुनिया में रखा था। उन्हें आखिरी बार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में देखा गया था। हालांकि इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। आयुष शर्मा के करियर की बात करें तो अब उन्होंने कोई भी सुपरहिट फिल्म नहीं दी है।

आयुष शर्मा भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब तक अपनी जगह नहीं बना पाए लेकिन जब बात नेटवर्थ की हो तो वह किसी से पीछे नहीं हैं। जी हां रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2020 में ही एक्टर की नेटवर्थ 67 करोड़ के आसपास थी। इसके अलावा मुंबई में उनके कई आलीशान घर भी हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है।
साल 2022 में आयुष शर्मा की पत्नी अर्पिता खान ने मुंबई में आलीशान बंगला खरीदा था जिसकी कीमत 10 करो़ड़ रुपये बताई जाती है। ये घर अंदर से बेहद खूबसूरत है। एक्टर आए दिन सोशल मीडिया पर अपने घर की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
इसके अलावा आयुष शर्मा को हर एक्टर की तरह महंगी गाड़ियों का भी शौंक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर के पास रोल्स रॉयस फैंटम, रेंज रोवर और लैंड रोवर महंगी कारें हैं। हालांकि इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी उनकी कई सारी प्रॉपर्टीज हैं लेकिन इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं है।
आपको बता दें कि आयुष शर्मा को राजनीति विरासत में मिली है। उनके दादा पंडित सुखराम केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा उनके पिता अनिल शर्मा हिमाचल प्रदेश से 5 बार विधायक रह चुके हैं। लेकिन राजनीति से हटकर आयुष ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाई। आज वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बड़ा चेहरा बन चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications